नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान, डीएम से मांग एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान ढह, नही पहुंचा कोई अधिकारी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान, डीएम से मांग एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान ढह, नही पहुंचा कोई अधिकारी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी: :अवनीश कुमार  :: Date :: 12 .10 .2022 ::कुरावली/मैनपुरी। गांव में पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। पानी की निकासी न होने से लगातार हो रही मूसलाधार वारिश में दर्जन भर लोगों के कच्चे मकान ढह गये है। लेकिन कोई अधिकारी इस समस्या से जूझ रहे लोगों के गाँव नही पहुंचा। ग्रामीणो ने गांव में पानी की निकासी की मांग जिलाधिकारी से की है।

विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम नगला गुंसाई में लगातार वारिश के कहर से कई लोगों के कच्चे मकान वारिश के कारण ढह गये है। ग्रामीणों ने बताया कि घरों से निकलने बाला गन्दा पानी ब वारिश का पानी के लिये पूरे गाँव में निकासी नही है। जिससे लोगों के घरों में पानी भर रहा है जिसके कारण लोगों के मकान दीवाल आदि गिरकर ध्वस्त हो रहे है। गांव के ही देश राज सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ त्रिपाल तानकर गुजर कर रहे है। बताया कि बरसात में रातभर ऐसे ही पालीथिन के नीचे बैठे रहते है। सरकार द्वारा कोई आवास नही दिया गया है। तथा सोवरन के घर से लेकर विनोद के घर तक 4 माह पहले इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराया गया था। नाली का भी निर्माण कराया गया था नाली पूरी तरह से टूट गयी। जिससे बरसात का पानी लोगों के घरों में भर जाता है। झमाझम वारिश में लगभग एक दर्जन स्व अधिक कच्चे मकान गिरकर ध्वस्त हो गये है।

बारिश में इनके गिरे कच्चे मकान

शोभाराम, राजेश कुमार, विनोद कुमार, लाखनसिंह, सोवरन सिंह, रामसिंह, अवनीश, शशि कुमार, उजागर, अबधेश आदि लोगों के कच्चे मकान ढह गये है। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव मे पानी की निकासी न होने से घरो में पानी भरने के कारण मकान गिर रहे है। इस मौके पर ग्रामवासी डॉ. गंगासिंह, अबधेश कुमार, सोवरन सिंह, श्यामसुंदर, ओमवीर सिंह, रघुनाथ सिंह, महेशचंद्र, राजेश कुमार आदि लोगों ने गाँव में पानी निकासी की मांग जिलाधिकारी से की है।

वहीं क्षेत्र के गाँव अशोकपुर खिचौली में लगातार बारिश के कारण मैनुद्दीन पुत्र नूरखान, प्रताप पुत्र खेमकरन, धर्मेंद्र पुत्र रामस्वरूप आदि लोगों के कच्चे मकान वारिश के कारण ढह गये है। ग्राम प्रधान ने निरीक्षण कर सरकार द्वारा उन्हें आवास दिलवाये जाने का आश्वासन दिया है।

 नगला गुंसाई में झमाझम वारिश में त्रिपाल तानकर बैठा परिवार

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!