हत्या का आरोपी को आला कत्ल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: Date :: 17 .10 .2022 :: हत्या का आरोपी को आला कत्ल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या का आरोपी को आला कत्ल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोस्थली नंदीग्राम भरतकुंड में प्राचीन भरत जी के मंदिर के महंथ की पत्नी की हुई हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके पूरा कलंदर थाने की पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
हत्या का आरोपी को आला कत्ल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोस्थली नंदीग्राम भरतकुंड में प्राचीन भरत जी के मंदिर के महंथ की पत्नी की हुई हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके पूरा कलंदर थाने की पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 302 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत हुआ है। आरोप है कि मंदिर के महंत हनुमान दास के बुजुर्ग पत्नी यशोदा देवी की आरोपी पवन पाण्डेय पुत्र रामकरन पाण्डेय निवासी नन्दीग्राम भरत कुण्ड थाना पूराकलन्दर द्वारा 1 दिन पहले गुरुवार की सुबह अपने घर पर डंडा और गहदाला से ताबड़तोड़ प्रहार करके निर्मम हत्या कर दी गई थी। पूरा कलंदर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह द्वारा बताया गया कि हत्यारोपी पवन पाण्डेय को घटना के दिन ही गुरुवार को नन्दीग्राम भरत कुण्ड से गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना कारित करने मे प्रयोग की गयी आलाकत्ल डंडा और गहदाला बरामद किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
