PCS में चयन तारून विकास खण्ड के चरांवा निवासी अरविन्द कुमार मौर्य पुत्र अरूण कुमार मौर्य का चयन ख़ुशी की लहर
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या:: फूलचन्द्र:: Date :: 26 .10 .2022 ::अयोध्या जिले के तारून विकास खण्ड के चरांवा निवासी अरविन्द कुमार मौर्य पुत्र अरूण कुमार मौर्य के पीसीएस में चयन होने की खुशी में क्षेत्रवासियों व शुभ चिंतकों में खुशी लहर, पीसीएस परीक्षा में 80 वी रैंक हासिल कर राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर हुए हैं चयनित ।


शुभकामना व बधाई के लिए घर तक पहुंच रहे हैं, जनप्रतिनिधि व शुभचिंतक उसी कड़ी जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद सहित अन्य मौजूद गणमान्य लोग ने भी अपने साथियों के साथ पहुंच कर , पीसीएस में चयनित श्री मौर्या को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनका मुंह मीठा कराया,और उन्होंने कहा पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाने का कार्य किया है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई सहित शुभकामना देता हूं । श्री मौर्या ने मीडिया कर्मियों के सवाल जबाव के अंश में बताया कि,इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजन सहित सहयोगी शुभचिंतकों को देता हूं, उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा इच्छानुसार पद नहीं मिल सका है,उस मुकाम के लिए तैयारी जारी रहेगी, जिस मौके पर शोभनाथ मिश्रा,संदीप तिवारी,दीपू कोरी, प्रधान अनिल कुमार भारती, कर्मवीर वर्मा, रामसजीवन निषाद, मंशाराम कोरी सहित दर्जन भर लोग रहे मौजूद। ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
