लंभुआ विधान सभा में स्व मुलायम सिंह यादव जी की स्मृति मे श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : सुल्तानपुर:: जितेंद्र कुमार:: Date :: 26 .10 .2022 ::सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि, 10 अक्टूबर को हुआ था निधन
लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के पंडित नागेश्वर मैरिज लॉन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। सभा का संचालन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता हरिकेश यादव ने कहा कि उनके निधन से समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि देश के समाजवादी आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति हुई है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव,पूर्व विधायक संतोष पांडेय,हरिकेश यादव, लाल बहादुर यादव, राजबलि यादव, परमात्मा यादव आदि नेताओं ने उनके के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने किसानों और जवानों के लिए बहुत ऐसे कार्य किए, जिन्हें उनके जाने के बाद किसान याद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए 37 महीने बिजली का बिल, किसानों के निजी नलकूपों का बिल माफ किया था।
रक्षामंत्री के कार्यकाल का भी किया जिक्र
जवानों के लिए रक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए तनख्वाह में भारी वृद्धि की थी और जवान शहीद होने के बाद डेड बॉडी को राजकीय सम्मान के साथ घर पहुंचाने की व्यवस्था उन्होंने ही शुरू कराई थी। वह एक साधारण किसान परिवार से राजनीति में मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के पद तक संघर्षों से पहुंच पाए। धरतीपुत्र के नाम से जाने वाले राजनीति का एक अध्याय समाप्त कर चले गए।
इस दौरान ये लोग रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव,पूर्व विधायक संतोष पांडेय, राज बलि यादव, राकेश राजन, परमात्मा यादव, समाज सेवी लाल चंद्र भारती, राहुल गौतम, हरिकेश यादव,सतपाल यादव,लंभुआ विधान सभा के सैकड़ों लोग समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग- जितेंद्र कुमार BI24 न्यूज सुल्तानपुर यूपी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
