नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज से कानपुर के लिए चलेगी रोडवेज बस। – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज से कानपुर के लिए चलेगी रोडवेज बस।

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :अमानीगंज अयोध्या :: फूलचन्द्र  :: Date :: 31 .10 .2022 ::रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत।

विकासखंड वासियों को मिली बड़ी सौगात ,जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन निगम की बस के संचालन की स्वीकृति मिलने के बाद बुधवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाई। परिवहन निगम की बस के संचालन से क्षेत्र वासियों ने खुशी का माहौल ।

अमानीगंज के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने परिवहन निगम के आरएम को पत्र लिख कर विकासखंड मुख्यालय से कानपुर तक बस चलाये जाने की मांग की थी। प्रमुख प्रतिनिधि की मांग और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के प्रयास के चलते परिवहन निगम ने बस चलाए जाने की स्वीकृति प्रदान की। यह रोडवेज बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे विकासखंड मुख्यालय खण्डासा से चलकर बहादुरगंज, कुमारगंज, तिरहुत, हलियापुर, थौरी, रानीगंज, जगदीशपुर, इन्हौना, हैदरगंढ़, लखनऊ होते हुए कानपुर तक जाएगी। बस प्रतिदिन इन्हीं रास्तों से होकर देर शाम ब्लॉक मुख्यालय पहुंचेगी। खंडासा के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन निगम की बस के संचालन होने से क्षेत्र वासियों में काफी खुशी है। ग्रामीण क्षेत्र से कानपुर को जोड़ने वाली बस के संचालन से खंडासा और खलिया क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की लखनऊ यात्रा भी आसान हो सकेगी। ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!