खीरी में यातायात माह नवंबर 2022 का शुभारंभ डीएम एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी :: अमरेंद्र सिंह :: Date ::1 .11 .2022 ::दिनांक 1-11-2022 को जनपद लखीमपुर खीरी में यातायात माह नवंबर 2022 का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस लाइन खीरी से यातायात जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी यातायात , टी एसआई ,आरटीओ यातायात, पुलिसकर्मी व गांधी इंटर कॉलेज धर्मसभा इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज ,राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी के विद्यालयों के लगभग 425 छात्र-छात्राओं एनसीसी कैडेटों ,यातायात वॉलिंटियर व उपरोक्त विद्यालयों के अध्यापकों अध्यापको ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेटों को यातायात सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट।

चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य धारण करें। वाहनों को कभी भी तेज गति में ना चलाएं। नशे की हालत में वाहन ना चलाएं। हमेशा अपने बाएं चले उतावलापन से वाहन ना चलाएं। चौराहे पार करते समय पहले दाहिने और बाये ओर देख कर ही आगे। बढ़े स्टंट बाइक ,मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग ना करें और यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को जिलाधिकारी खीरी व पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया गया। जिसमें सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज छात्राओं एवं इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेटों द्वारा के साथ अस्पताल तिराहा, सदर चौराहा , बिलोबी हॉल होते हुये लोहिया भवन चौराहे से चलकर पुलिस लाइन में संपन्न हुआ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
