नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इनरव्हील क्लब में आईएसओ मीट के दो दिवसीय समारोह संपन्न – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

इनरव्हील क्लब में आईएसओ मीट के दो दिवसीय समारोह संपन्न

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : हरदोई::आदित्य गौतम :: Date ::3 .11 .2022 :: सेवा-समन्वय की सोच सहेज गया इनरव्हील-समारोह, रचनात्मक और कलात्मक रंगों की बही फुहार, विजेताओं पर बरसा दुलार नाट्य प्रस्तुतियों की सीख से सिहरा अंतर्मन, हरदोई सबको भाई और फिर मिलने की हुई दुहाई

 

हरदोई। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रेनू अग्रवाल के मार्गदर्शन मे इनरव्हील क्लब की रैली और आईएसओ मीट के दो दिवसीय समारोह में प्रदेश भर से क्लब की जुड़ी महिला प्रतिनिधियों की धर्म-संस्कृति की महत्ता से लेकर पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, मद्यनिषेध जैसी हर प्रस्तुति एक नया संदेश और नव दर्शन बिखेर गयी। इस तरह विचार-मंथन से ओतप्रोत विभिन्न जमीनी व मंचीय प्रस्तुतियों से सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना बिखेरते हुए समारोह मंगलवार को सम्पन्न हो गया। जिसमे प्रोग्राम चेयरमैन अनुराधा मिश्रा द्वारा बताया गया की इस कार्यक्रम को सफल बनाने का पूरा श्रेय रेनू अग्रवाल को जाता है।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रेनू अग्रवाल ने बताया कि क्लब के द्वारा प्रह्लाद घाट को एक वर्ष के लिए गोद लिया गया है। जिसमे क्लब के द्वारा जो भी सेवाए होगी वो एक वर्ष तक दी जाएगी। साथ ही प्रह्लाद घाट पर महिला हेल्प लाइन की शुरुआत कर आधी आबादी में क्लब का संबल जगाया। साथ ही बुजुर्गों और बच्चों की स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए गये। महिलाओं की अग्रणी संस्था इनरव्हील क्लब डीओडी ने शहर की फिजाओं में सामाजिक जागरण की एक नयी सोच पनपायी। जिसमे मुख्यअतिथि आईआईडब्लू ट्रेजरार सरिता लूनानी ने प्रेरक कथानकों को चित्रांकन से उद्धृत कर अपने संबोधन को सहज, सरल और सरस बनाकर समारोह को रोचक एवं रसीला बनाया। तो विशिष्ट अतिथि आईएसओ सरोज कटियार की उपस्थिति ने भी सभी को लुभाया। वहीं स्कूल परिसर में प्रदेश भर से शामिल हुए क्लबों की ओर से महिलाओं ने अवतारम मंचन के अंतर्गत धर्म-संस्कृति, पर्यावरण, नारी शोषण-उत्पीड़न और सशक्तिकरण सहित नशा उन्मूलन जैसी दर्जनों कलात्मक जीवन्त प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को रोमांचित करते हुए सामाजिक चेतना जगाने के संदेश दिये। देवी-देवताओं की खंडित प्रतिमाओं को संग्रहीत कर उन्हें सुरक्षित करने के लिए क्लब की ओर से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर को एक ठेली सौंपी। जनभावनाओं से जुड़े क्लब के इस जन अनूठे प्रयास को सभी ने सराहा। इस अवसर पर क्लब सचिव सुप्रिया सेठ, पूर्व प्रेसीडेंट डॉशिवानी मिश्र व पूजा जैन, एडीटर सोनिया मिश्रा व शिल्पी पाण्डेय तिवारी, ट्रेजरार अनीता पाण्डेय, आईएसओ पारुल तिवारी, चार्टर सेक्रेटरी नेहा नारायण, उपाध्यक्ष रागिनी तिवारी, सांस्कृतिक समिति प्रमुख रुपाली, प्रीति तिवारी आदि ने व्यवस्था संभाली, समारोह में बेटियां फाउण्डेशन की निरमा देवी, हरप्रीत कौर, काशिका द्विवेदी, अंशू, रीना गुप्ता, चेतना शुक्ला आदि उपस्थित रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!