नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फसल अवशेष प्रबंधन – पूसा डी कंपोजर पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

फसल अवशेष प्रबंधन – पूसा डी कंपोजर पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :सिद्धार्थनगर :: मुकेश गौतम :: Date ::4 .11 .2022 :: फसल अवशेष प्रबंधन – पूसा डी कंपोजर पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम।

कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को आनलाईन किया संबोधित। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में बृहस्पतिवार को एकदिवसीय आनलाईन सजीव कार्यशाला के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय नरेंद्र सिंह तोमर जी ने फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित अपने संबोधन में कृषको को फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र पर उपस्थित कृषकों को केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रदीप कुमार ने कृषकों को फसल अवशेष ना जलाने के बारे में जागरूक किया ।

पूसा डी कंपोजर के उपयोग के बारे में बताया,और किसानों को पुसद डी कंपोजर वितरित किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सर्वजीत ने कृषकों को फसल अवशेष से कंपोस्ट खाद बनाने के बारे में बताया,तो केंद्र के मृदा वैज्ञानिक प्रवेश कुमार ने सुपर सीडर हैप्पी सीडर आदि यंत्रों के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम में डॉ एस के मिश्रा ने कृषकों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर मुकेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, रामनारायण, रामसूरत, श्रीराम यादव, सुनीता, राधारानी संगीता, प्रेमलता, शिव कुमारी, फूल कुमारी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!