सी एच सी एवं नगर पालिका परिषद शाहाबाद में कुव्यवस्था होने से संक्रामक रोगों का प्रकोप
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : हरदोई :: आदित्य गौतम :: Date ::5 .11 .2022 ::शाहाबाद,हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहाबाद एवं नगर पालिका परिषद शाहाबाद में कुव्यवस्था के कारण समूचे क्षेत्र में संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ गया है। रोगियों की संख्या बढ़ जाने से सी एच सी में दवाओं की कमी दूर नहीं हो पा रही है। सी एच सी में घंटों लाइन में लगने के बाद मरीजों को सरकारी अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर्स से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे मरीजों की जेब ढीली हो रही है और परेशानी भी उठानी पड़ती है। आम आदमी का कहना है कि नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य विभाग की लापवाही के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है।जिसके कारण हर छठे परिवार का कोई न कोई सदस्य बुखार से पीड़ित है।
डेंगू के कारण लगभग सभी मोहल्लों में रोगियों का हालत दयनीय हो गई है।परंतु नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी राम रतन अंबेश और सफाई निरीक्षक दीपक कुमार को इस सबसे कोई सरोकार नहीं है। अधिशाषी अधिकारी आर आर अंबेश के कार्यालय का द्वार तो खुला रहता है परंतु उनके दफ्तर में न बैठने से नागरिकों में असंतोष उत्पन्न हो गया। पूंछने पर पालिका कर्मियों ने बताया कि ई ओ के पास पिहानी नगर पालिका परिषद का अतिरिक्त कार्यभार होने से वह प्रायः दौड़ भाग में रहते हैं। फिलहाल जब से उन्होंने शाहाबाद पालिका में कार्यभार ग्रहण किया है तब से वह अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं है। फलस्वरूप नगर की सफाई, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई है। फागिंग न होने से पूरे नगर के लोग कराह रहे हैं।
कमोवेश यही दशा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहाबाद की है। जहां सी एच सी अधीक्षक डॉक्टर एम पी जायसवाल की उदासीनता से अस्पताल कुव्यवस्था का शिकार होकर रह गया है।
संक्रामक बीमारियों के बढ़ने पर अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।परंतु अस्पताल में दवाएं न होने के कारण मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी जा रही है और मजबूरन मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
फागिंग और छिड़काव न होने के कारण डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है।यहां तक कि गिंगियानी शाहाबाद निवासी पत्रकार सय्यद रईस अली भी डेंगू का शिकार हो गए हैं। डॉक्टर नोमान उल्ला के उपचार से उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। परंतु सी एच सी अधीक्षक डॉक्टर मार्कण्डेय प्रसाद जायसवाल ने उनकी कुशल क्षेम पूंछना भी जरूरी नहीं समझा।
नगर पालिका कागजों पर फागिंग व एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव करा रही है। जिस कारण तेजी से मच्छर पनप रहे हैं और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मच्छर नहीं पनपते तो लोग संक्रामक रोगों का शिकार न होते।अगर फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा होता तो मच्छर नहीं पनपते और लोग उनके शिकार न होते। जबकि सीएमओ डा. आरके तिवारी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इनडोर और आउटडोर स्प्रे करा रही है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
