आगामी 12 नवंबर को गुलाब बाड़ी मैदान में होने वाली भारतीय किसान यूनियन कि किसान महापंचायत में मिल्कीपुर तहसील से हजारों की संख्या में किसान भाग लेंगे
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :मिल्कीपुर अयोध्या :: फूलचन्द्र :: Date ::06 .11 .2022 ::। आगामी 12 नवंबर को गुलाब बाड़ी मैदान में होने वाली भारतीय किसान यूनियन कि किसान महापंचायत में मिल्कीपुर तहसील से हजारों की संख्या में किसान भाग लेंगे।
उक्त के संबंध में विकासखंड मिल्कीपुर के परिसर में तहसील इकाई मिल्कीपुर के पदाधिकारियों /कार्यकर्ताओं की एक पंचायत तहसील अध्यक्ष राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें यह तय किया गया कि मिल्कीपुर तहसील के तीनों विकास खंडों से कम से कम 1000 कार्यकर्ता व किसान अपने निजी साधनों से 12 नवंबर को गुलाब बाड़ी मैदान में पहुंचेंगे और मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी के विचारों को सुनेंगे।

पंचायत को राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा ने संबोधित करते हुए महापंचायत को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों को तन मन धन से जुट जाने की अपील की। तैयारी पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष मिल्कीपुर मीटिंग में हैरिंग्टनगंज बाबूराम तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अमानीगंज रामसुमेर भारती ,ब्लॉक अध्यक्ष मिल्कीपुर वेद प्रकाश पांडे ,पन्नालाल, रियाkत अली ,मोहम्मद कलीम,राधिका प्रसाद जग नारायण दुबे साहिब्दीन विश्राम, राम लाल यादव राजाराम ,सुकई दास ,गौरी शंकर पांडे राम भगत अशोक सिंह फूलमती तथा जिला उपाध्यक्ष राम गणेश मौर्य जिला कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा आदि कई लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
