नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गाज़ियाबाद के ग्राम निवाड़ी में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया मजदूर जागृत सभा का आयोजन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

गाज़ियाबाद के ग्राम निवाड़ी में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया मजदूर जागृत सभा का आयोजन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :गाज़ियाबाद:: राजीव नानू :: Date ::07 .11 .2022 ::गाज़ियाबाद के ग्राम निवाड़ी में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया मजदूर जागृत सभा का आयोजन

सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा दिनांक 6 नवंबर 2022 को बृहश्पति बाजार निवाड़ी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में मजदूरों की समस्याओं से सम्बंधित मजदूर जाग्रत कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष गाजियाबाद व संचालन रामवीर सिंह बादल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र कुमार गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि अमर कुमार आजाद प्रदेश अध्यक्ष रहे। मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने सभा को सम्बोधित करते हुये बताया कि मजदूर भाईयों को अपने अधिकारों के बारे में जानना बहुत ही जरूरी क्योंकि सरकार धीरे धीरे सभी अधिकार समाप्त कर रही है।

गाज़ियाबाद के ग्राम निवाड़ी में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया सभा का आयोजन

मजदूर भाईयों से फिर से 12 घंटे काम कराना चाहती है जिसका हम विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि गरीबों मजदूरों, विकलांगों, विधवा,वृद्ध के कल्याण के लिए चलायी जा रही सभी योजनाएं फिर से पुनः चालू रखीं जाये और प्रदेश के सभी लोगो को लाभ दिया जाये। हर व्यक्तियों को स्वास्थ्य।, शिक्षा रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी व पहली प्राथमिकता है राष्ट्रपति हों या फिर मजदूर की संतान हों सबको शिक्षा एक समान होनी चाहिए। संगठन द्वारा हम सभी यूपी की सरकार से मांग करते हैं कि मजदूरों का हक़ और अधिकार मिलना चाहिए।


सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया संगठन के अध्यक्ष द्वारा 12सूत्री मांगपत्र अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन बचत भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित जिला अधिकारी को दिया गया है। इस मौके पर पर इब्राहिम अली संगठन मंत्री, अनिल कुमार ,श्रीमती सुनीता जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, सुनील कुमार उपाध्याय ,ओमवीर सिंह सैनी डाक्टर ज्योति कर्दम उपाध्यक्ष हापुड़ , श्रीमती उर्मिला गौतम अध्यक्ष ,श्रीमती संगीता शर्मा महानगर अध्यक्ष,विजय राली वरिष्ठ सदस्य , रिषि पाल ठेकेदार, शिवम कार्यलय सचिव ,देवानंद , ज़ीशान , अरुण कुमार , बुद्ध प्रकाश , नानक चंद सभासद ,सुमायला ,नेहा आदि गणमान्य लोग सभा में उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!