मैनपुरी न्यूज़ :उप जिलानिवार्चन अधिकारी ने नामांकन स्थल का भ्रमण कर जायज़ा लिया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date ::10 .11 .2022 : : उपजिला निवार्चन अधिकारी ने नामांकन स्थल का भ्रमण कर जायज़ा लिया
मैनपुरी में 10 नवम्बर, 2022- उप जिला निवार्चन अधिकारी राम जी मिश्र ने नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर जायजा लेते हुए मुख्य द्वार से लेकर नामांकन स्थल तक तैनात पुलिस अधिकारियों, पुलिस कमिर्यों को हिदायत देते हुए कहा कि जिस पॉइंट पर जिस अधिकारी की ड्यूटी लगी है। वह मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों को अंजाम दें, कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश न कर सके, नामांकन स्थल से 100 मीटर की दूरी पर ही नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के वाहन रोके जाएं। 100 मीटर की दूरी से नामांकन स्थल तक उम्मीदवार अपने प्रस्तावक के साथ पैदल जा सकेंगे।
नामांकन स्थल से 100 मीटर की दूरी पर ही नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के वाहन रोके जाएं:– राम जी मिश्र
नामांकन करने वाले सभी उम्मीदवार, उनके प्रस्तावक कलेक्ट्रेट के गेट नंबर-01 शिव मंगल सिंह क्लब, पानी की टंकी वाले द्वार से प्रवेश कर सकेंगे, नामांकन कक्ष में उम्मीदवार अपने प्रस्तावक के साथ प्रवेश करेंगे। पूरी नामांकन प्रक्रिया की सी.सी.टी.वी. कैमरे से कवरेज के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक निवार्चन कार्य से जुड़े अधिकारियों, कमर्चारियों, कलेक्ट्रेट कामिर्को के अलावा किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
उप जिला निवार्चन अधिकारी ने कहा कि मीडिया कर्मी भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान गेट नंबर-01 शिव मंगल सिंह क्लब की ओर से ही प्रवेश करेंगे। मुख्य द्वार से प्रवेश के पश्चात वांयी और टिनशैड में बने मीडिया पंडाल तक ही पत्रकारों को जाने की इजाजत होगी, कोई भी मीडिया कर्मी मीडिया पंडाल से आगे नहीं जा सकेंगे। उन्होने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी उम्मीदवारों को भारत निवार्चन आयोग द्वारा निधार्रित आदशर् आचार संहिता, कोविड-19 के दिशा-निदेर्शों का पालन करना होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
