लोकसभा मैनपुरी पर हो रहे उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार किया घोषित
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date ::10 .11 .2022 : : यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया,मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव होंगी

मैनपुरी- यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव होंगी । दरअसल, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई थी। मैनपुरी सीट पर यादव परिवार का कई दशकों से कब्जा है। इसके लेकर चर्चांए भी तेज थी कि मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत कौन संभालेगा। अब सपा ने घोषणा कर दी है कि डिंपल यादव मुलायम की सीट पर चुनाव लड़ेंगी।
मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त घोषित की गई है। यह सीट 1996 से सपा के पास है। पांच बार मुलायम सिंह यादव और दो बार बलराम सिंह यादव यहां से चुनाव जीत चुके हैं। उप चुनाव जीतना सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। अखिलेश यादव इसी को ध्यान में रख कर राजनीतिक समीकरण बैठाने में जुटे हैं।
आज शुरू हुआ नामांकन
लोकसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। 10 नवंबर से ये नामांकन प्रक्रिया 17 नवंबर तक चलेगी। नामांकन के दौरान कोई समस्या न हो, शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए जिला प्रशासन देर रात तक तैयारियां करता रहा। डीएम, एसपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ संयुक्त और अलग-अलग बैठकें की है। कलक्ट्रेट को सील कर दिया गया है। प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक ही प्रवेश कर पाएंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
