Aadhaar Card Update:: सरकार ने आधार में किया बड़ा बदलाव, अब हर 10 साल में कराना होगा अपडेट
1 min read
Aadhaar Card Update: सरकार ने आधार में किया बड़ा बदलाव, अब हर 10 साल में कराना होगा अपडेट
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी :: :: Date ::11 .11 .2022 : : Aadhaar Card Update: सरकार ने आधार में किया बड़ा बदलाव, अब हर 10 साल में कराना होगा अपडेट
Aadhaar Card Update: सरकार ने आधार में किया बड़ा बदलाव, अब हर 10 साल में कराना होगा अपडेट अगर आपने दस साल पहने आधार कार्ड बनवाया है तो ये खबर आपके लिए है। आधार कार्ड के अपडेट को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं, सरकार ने अब आधार कार्ड धारकों के लिए हर 10 साल में इसे अपडेट कराना जरूरी कर दिया है।Aadhaar Card Update: जिन लोगों ने दस साल पहले आधार कार्ड बनवाया और उसे कभी भी अपडेट नहीं कराया है उनके लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। दरअसल इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि आधार कार्ड में यदि किसी ने पिछले 10 साल में अभी तक एक बार भी अपने नाम या पते को अपडेट नहीं किया तो यह उनके लिए अब जरूरी कर दिया गया है।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
नोटिफिकेशन के अनुसार अगर आपका आधार 10 साल या इससे ज्यादा पुरानी है तो आपके लिए इसे अपडेट कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए आपको आइडेंटिटी प्रूफ (Identity Proof) और एड्रेस प्रूफ (Address Proof) देना होगा।
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र (Identity Card) है। आधार कार्ड UIDAI द्वारा जारी किया गया एक 12 अंकों का यूनिक नंबर है। इसमें आपका नाम, बर्थ डेट, आधार नंबर, फोटो और बायोमेट्रिक डेटा जैसी सभी तमाम जानकारी होती हैं। आधार का इस्तेमाल कहीं भी पहचान पत्र के रूप में किया जा सकता है। ध्यान रहे कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण (Citizenship Proof) नहीं है।
आपको बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने पहले भी लोगों से अपने डॉक्यूमेंट्स और जरूरी डिटेल्स अपडेट कराने का आग्रह किया था कि जिन आधार धारकों ने दस साल या उससे ज्यादा पहले आधार कार्ड बनवाया था और उसके बाद उसे कभी अपडेट नहीं कराया ऐसे आधार धारक अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं। हालांकि, UIDAI ने साफ किया है कि ऐसा करना अनिवार्य नहीं है लेकिन सरकार ने अब इसे जरूरी कर दिया है। दरअसल इसका मुख्य उद्देश्य आधार डेटाबेस में आधार कार्ड धारकों की जानकारी की निरंतर सटीकता सुनिश्चित करना है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
