नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महान शिक्षाविद मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

महान शिक्षाविद मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : लखीमपुर खीरी ::  अमरेंद्र सिंह :: Date ::12 .11 .2022 : :युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर में दिनांक 11 नवंबर 2022 को शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा भारत के महान शिक्षाविद मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ,चीफ प्रॉक्टर डॉ सुभाष चन्द्रा ,बी एड विभागाध्यक्ष डॉ विशाल द्विवेदी एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनोज मिश्रा तथा डॉ सत्यनाम अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो हेमंत पाल एवं विभागाध्यक्ष डॉ विशाल द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात पल्लवी ,शाहनूर ज्योति और हेमा के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।इस अवसर पर आयोजित विचारगोष्ठी में मनमीत,ज्योति,शिवम, मंजेश तथा पल्लवी ने अबुल कलाम के जीवन चरित्र व उनके शिक्षा संबंधी विचारों को प्रस्तुत किया।

इसीक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनोज मिश्रा ने मौलाना अबुल कलाम के शिक्षा के शिक्षा संबंधी विचारो के व्यवहारिक पक्ष पर प्रकाश डाला । दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं चीफ़ प्रॉक्टर डॉ सुभाष चंद्रा ने शिक्षा और समाज के अंतःसंबंधों के बारे में छात्रों से विमर्श किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो हेमन्त पाल ने शिक्षा के विविध आयामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षा की बढ़ती समसामयिक भूमिका को रेखांकित कर विद्यार्थियों से परिवार के रूप में विद्यालय से जुड़ने के लिए कहा। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ विशाल द्विवेदी जी ने छात्रों को भावी जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सूत्र प्रदान किए और प्राचार्य एवं अतिथियों का धन्यवाद किया ।कार्यक्रम का संचालन छात्राध्यापक प्रमोद व फातिमा के द्वारा किया गया। विचारगोष्ठी में बी एड प्रथम सेमेस्टर व तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रो हेमंत पाल
प्राचार्य
युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय
लखीमपुर खीरी, उ प्र

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!