नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Ayodhya News:राष्ट्रीय लोक अदालत में ग्रामीण बैंक ने वसूले 3.45 करोड़ रुपए – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Ayodhya News:राष्ट्रीय लोक अदालत में ग्रामीण बैंक ने वसूले 3.45 करोड़ रुपए

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या ::  फूलचन्द्र :: Date ::13 .11 .2022 : : राष्ट्रीय लोक अदालत में ग्रामीण बैंक ने वसूले 3.45 करोड़ रुपए

अयोध्या जिले के सिविल कोर्ट कम्पाउन्ड में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ौदा यू पी बैंक ने 434 बकायेदारों से 3.45 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पर समझौता किए । इस अवसर पर टोकन मनी के रूप मे 48 लाख रुपए प्राप्त हुए। अयोध्या जनपद में क्षेत्रीय प्रबंधक टी आर रंजन एवं अम्बेडकर नगर में मुख्य प्रबंधक ओम प्रकाश के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समझौते की कार्यवाही सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत  Ayodhya क्षेत्रीय प्रबंधक टी आर रंजन ने आज की लोक अदालत में हुए समझौते की सफलता पर बैंक स्टाफ एवं क्षेत्रीय जनता को बधाई दी । क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि जो लोग किन्ही कारणों से आज की लोक अदालत में उपस्थित नहीं हो पाए हैं वे लोग शाखाओं से शीघ्र संपर्क कर छूट का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक अनिल खरे, वरिष्ठ प्रबंधक विजेंद्र कुमार पांडेय, हिमांशु पाठक, विवेक जायसवाल तथा क्षेत्रीय कार्यालय की सपना कौशल, जावेद सिद्धकी आदि अधिकारियों सहित सभी शाखाओं के प्रबंधक एवं स्टाफ सहित काफी संख्या में बकायेदार उपस्थित रहे । वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार पांडेय ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!