नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Lakhimpur News ::बेटियों से छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही महेवागंज पुलिस – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Lakhimpur News ::बेटियों से छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही महेवागंज पुलिस

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : लखीमपुर खीरी :: अमरेंद्र सिंह :: Date ::15 .11 .2022 : :Lakhmpu News :: बेटियों से छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही महेवागंज पुलिस

Lakhmpu News ::लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर की महेवागंज पुलिस बेटियों के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है। महेवागंज पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर की बात, अभी तक पूछताछ करना भी मुनासिब नहीं समझा है। पीड़िता का आरोप है कि महेवागंज पुलिस कार्रवाई करने की जगह जबरन समझौता कराने पर तुली हुई है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली सदर की महेवागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी एक पीड़ित महिला ने बीते दिन महेवागंज पुलिस चौकी पर दी गई लिखित तहरीर में बताया था कि उसका अपने पड़ोसी गजराज पुत्र श्रीराम से सहन की जगह को लेकर विवाद चल रहा है। विपक्षी गजराज अवैध कब्जा करने के प्रयास में आये दिन उसके परिवार वालों से गाली गलौज करता रहता है। रविवार की सुबह करीब सात बजे गजराज अपने भाईयों तथा अपने तीनों बेटों श्यामू, सूरज व लवकुश के साथ उसके घर में जबरन घुस आए तथा गाली गलौज करने लगे। जब उसने उन्हें गाली गलौज करने से मना किया तो सूरज व लवकुश घर में घुसकर उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए उन्हें खींच कर ले जाने लगे।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041

Lakhmpu News ::लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर की महेवागंज पुलिस बेटियों के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है। महेवागंज पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर की बात, अभी तक पूछताछ करना भी मुनासिब नहीं समझा है। पीड़िता का आरोप है कि महेवागंज पुलिस कार्रवाई करने की जगह जबरन समझौता कराने पर तुली हुई है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली सदर की महेवागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी एक पीड़ित महिला ने बीते दिन महेवागंज पुलिस चौकी पर दी गई लिखित तहरीर में बताया था कि उसका अपने पड़ोसी गजराज पुत्र श्रीराम से सहन की जगह को लेकर विवाद चल रहा है। विपक्षी गजराज अवैध कब्जा करने के प्रयास में आये दिन उसके परिवार वालों से गाली गलौज करता रहता है। रविवार की सुबह करीब सात बजे गजराज अपने भाईयों तथा अपने तीनों बेटों श्यामू, सूरज व लवकुश के साथ उसके घर में जबरन घुस आए तथा गाली गलौज करने लगे। जब उसने उन्हें गाली गलौज करने से मना किया तो सूरज व लवकुश घर में घुसकर उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए उन्हें खींच कर ले जाने लगे। यह देख उसने व उसके पति ने बेटियों को बचाने का प्रयास किया तो गजराज व उसके तीनों बेटों ने उन्हें जमकर मारा पीटा तथा जान से मार डालने की नीयत से देशी तमंचा दिखाते हुए धमकी देते हुए कहा कि आज तुम्हारी बेटियों को बख्श दिया है, अगर ज्यादा तीन पांच करोंगे तो तुम्हारी बेटियों की इज्जत तार तार कर देंगे और तुम्हें भी गोली मारकर शारदानहर में फेंक देंगे। तुम हमारा कुछ भी बिगाड़ नहीं पाओगे। पीड़ित महिला का आरोप है कि महेवागंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह हमें सुबह से चौकी पर बिठा रखा है, जबकि अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं है, अब महेवागंज पुलिस हम पर जबरन सुलह करने का दबाव डाल रही है। पीड़ित महिला का आरोप है कि महेवागंज पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली है, जिसके चलते पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है और न ही आरोपियों से अभी तक पूछताछ की है। ज्ञात हो कि महेवागंज पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर बीती शाम को ही एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन गांव के प्रधान जगदीश व कच्ची शराब के कारोबारियों ने पुलिस से सांठगांठ कर उसे रात में ही छुड़ाकर ले गये। तब से महेवागंज पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस ने बेटियों के साथ हुई छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई है। महेवागंज पुलिस की इस कार्यशैली से साफ पता चल रहा है कि महेवागंज पुलिस महिला अपराधों को लेकर कितनी संवेदनशील हैं। फिलहाल बेटियों के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में भटक रही बेबस मां को महेवागंज पुलिस इंसाफ दिला पायेगी, यह एक बड़ा सवाल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!