नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मैनपुरी मे लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा में चुनावी जंग शुरू – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी मे लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा में चुनावी जंग शुरू

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी:: अवनीश कुमार :: Date ::16 .11 .2022 :मैनपुरी- मैनपुरी सांसद एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में अब 5 दिसंबर को लोकसभा उपचुनाव होगा जिसमें राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना नामांकन करने में जुटी हुई है वही नामांकन की तारीख 17 नवंबर तक ही है


समाजवादी पार्टी से पूर्व सांसद रही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव अपने ससुर मुलायम सिंह यादव के नाम से पहचाने जाने वाली मैनपुरी लोकसभा विरासत को संभालने के लिए डिंपल यादव चुनाव मैदान में है तो वही काफी मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने 4 साल पूर्व बीजेपी में शामिल हुए रघुराज सिंह शाक्य को मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारा है जिन्होंने आज नामांकन किया और दावा किया कि वह किस सीट से जरूर जीतेंगे और मैनपुरी में इस बार कमल जरूर खिलेगा। अब दोनों पार्टी भाजपा और सपा के बीच चुनावी जंग जारी हो चुकी है और हर हाल में दोनों पार्टियां जीतने के लिए हर तरह के प्रयास कर रही है।
पर्यटक एवं संस्कृत कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहां की अब मैनपुरी में कमल खिलेगा क्योंकि रघुराज सिंह शाक्य शाक्य समाज के बड़े नेता हैं जिन्होंने जमीनी स्तर पर रहकर काम किया है निश्चित ही मैनपुरी में कमल खिलेगा।
वहीं समाजवादी पार्टी से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से किसी को तो आना ही था प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है अच्छी बात है मैनपुरी नेताजी के नाम से जानी जाती है मैनपुरी मैं बीजेपी प्रत्याशी का मैनपुरी के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा है और इस चुनाव में भी कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह चुनाव आदरणीय नेता जी को श्रद्धांजलि देने का चुनाव है और उनकी बहू डिंपल यादव चुनाव मैदान में है इसलिए मैनपुरी की जनता से कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है मैनपुरी की जनता डिंपल जी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर जीत हासिल कर आएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!