प्रत्याशी द्वारा व्यय के खर्चे को छुपाना पड़ेगा भारी:मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :मैनपुरी:: अवनीश कुमार :: Date ::18 .11 .2022 ::मैनपुरी 17 नवम्बर, 2022- जिला निवार्चन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि निवार्चन व्यय के लेखे को कम करके बताये जाने के मामलों के निपटान हेतु जिला व्यय अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है। जिसमें व्यय प्रेक्षक लोकसभा उप निवार्चन-22, जिला निवार्चन अधिकारी, उप जिला निवार्चन अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण प्रभारी अधिकारी को सदस्य बनाया गया हैं। उन्होने बताया कि लेखा मिलान के समय प्रत्याशी के दैनिक लेखा एवं छाया प्रेक्षक रजिस्टर में यदि कोई विसंगति पायी जाती है तो प्रकरण उक्त समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा और समिति का निणर्य मान्य होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
