नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिले भर में नकली खाद की संभावित दुकानों व गोदामों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

जिले भर में नकली खाद की संभावित दुकानों व गोदामों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :लखीमपुर खीरी :: सर्वेश कुमार:: Date ::18 .11 .2022 ::लखीपुर में प्राइवेट खाद दुकानदारों ने कार्रवाई के डर से बंद किया दुकाने

Lakhimpur Kheri News:लखीमपुर खीरी .गोला गोकर्णनाथ। इंडस्ट्रियल एरिया राजापुर में नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने के बाद गोरखधंधे के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी मनीष कुमार गुप्ता की दुकानों और गोदामों पर छापामारी का सिलसिला जारी है। जिसके चलते जिसके चलते जिले में प्राइवेट खाद दुकानदारो ने अपनी खाद दुकानो को बंद रखा इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को नगर के निकट सिकंद्राबाद रोड स्थित गांव पिपरिया डीह में जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुुमार चौधरी व तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने नकली खाद भरी होने के शक में एक और गोदाम को सील कर दिया है।

नकली खाद की संभावित दुकान
11 नवंबर 2022 को लखीमपुर के इंडस्ट्रियल एरिया राजापुर स्थित गोविंद इंडस्ट्रीज में नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। इसमें हजारों बोरी नकली खाद और भारी मात्रा में कच्चा माल यानी मौरंग, बालू, नमक आदि सामग्री बरामद हुई थी।Lakhimpur Kheri News@bahujanindia24news: इसके बाद से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में जिले भर में नकली खाद की संभावित दुकानों व गोदामों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। नकली खाद बनाने के मुख्य आरोपी मनीष कुमार गुप्ता के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा मारी की जा रही है। आपको बताते चलें कि जिले में प्राइवेट खाद की दुकान है आपको कुछ दूरी पर ही मिल जाएंगी और भोले-भाले किसानों से मोटी रकम लेकर नकली खाद का कारोबार कर रहे हैं जिससे किसानों की आय घट रही है वह फसल को नुकसान हो रहा है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!