खेलते खेलते नाले में जा गिरी मासूम बच्ची
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :मेरठ :: राजीव नानू :: Date ::18 .11 .2022 ::खेलते खेलते नाले में जा गिरी मासूम बच्ची टूटी हुई पुलिया की वजह से
सरधना में ना जाने इस तरह के कितने नाले पड़े हैं मेरठ जनपद के थाना सरधना क्षेत्र के अंतर्गत दिल दहलाने वाली खबर है सरधना के गांव नवाबगढी में लापता हुई मासूम का खुले नाले में पड़ा मिला शव । मासूम की मौत पर परिजनों में कोहराम व मातम का माहौल हो गया और सभी क्षेत्रवासियों ने ग्राम प्रधान पर लगाया लापरवाही का आरोप।

मिली जानकारी के मुताबिक घर के बाहर से खेलते खेलते चार वर्षीय मासूम लापता हो गई थी। काफी तलाश किया गया लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। देर शाम तक किसी ने घर के पास ही बह रहे नाले में बच्ची का शव देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सभी क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस खुले नाले के संबंध में कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया जा चुका था मगर ग्राम प्रधान किसी की नहीं सुन रहा है। आखिर जिसका बात का डर था वही बात हो गई है और हर समय हर पल सभी क्षेत्रवासियों डर लगा रहता था कि कहीं इस नाले की वजह से कोई हादसा न हो जाए और वहीं हों है जिसका सभी क्षेत्र वासियों को हर पल डर लगा रहता है आखिर कार इस हादसे का कौन जिम्मेदार है शासन प्रशासन या फिर ग्राम प्रधान क्योंकि इस टूटी हुई नाले की पुलिया के बारे में सभी क्षेत्र वासियों ने ग्राम प्रधान से अनेकों बार कहा था पुलिया को सही करने के लिए जिसका नाम बताया जा रहा इराम पुत्री आसिफ अन्शारी ।रिपोर्टर राजीव नानू जिला मेरठ से ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
