स्थानातंरित व निलंबन की मिली धमकी सिचाई संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक बस्ती से किया शिकायत
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :बस्ती:: सोनू राव :: Date ::18 .11 .2022 :: सिचाई संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को अधिशाषी अभियंता नलकूप खण्ड संतलाल प्रसाद द्वारा असंसदीय भाषा का प्रयोग जान-माल की दिया धमकी,फर्जी मुकदमा मे फसाने, पुलिस द्वारा पिटवाने,विभागीय कार्यवाही करते हुए स्थानातंरित-निलंबन की धमकी फोन से दिए जाने पर पुलिस अधीक्षक बस्ती से सिचाई संघ के संरक्षक राम स्वारथ चौधरी के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मण्डल मिलकर कार्यवाही की मांग की ।
उन्होंने बताया की समस्याओ को लेकर सिचाई संघ का धरना प्रस्तावित था उसी के 2 दिन पूर्व 12 नवम्बर को धमकी अधिशाषी अभियंता द्वारा दी गई। 14 नवम्बर को प्रस्तावित धरना कर्मचारीयों ने दिया और अधिशाषी व अधीक्षण अभियंता दोनों की उपस्थित ना रहने पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कर्मचारी शिव नारायण चौधरी द्वारा धरना स्थल पर आ कर ज्ञापन दिया गया लेकिन अधीक्षण अभियंता द्वारा भी प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान मे ना लिए जाने से जहाँ संघ के अध्यक्ष भय मे हैं वही कर्मचारीयों मे आक्रोश व्याप्त हैं पुलिस अधीक्षक ने पत्र मे वर्णित आरोपों पर संज्ञान मे लेने की बात कही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
