Ayodhya News :: कोतवाली पुलिस टीम ने बीकापुर कस्बे में किया पैदल मार्च
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: Date ::23 .11 .2022 :: कोतवाली पुलिस टीम ने बीकापुर कस्बे में किया पैदल मार्च
अयोध्या जिले के पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर संदीप कुमार सिंह एवं बीकापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मंगलवार शाम को बीकापुर कस्बे में पैदल मार्च किया गया, और लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। बीकापुर बाजार में हाईवे के किनारे खड़े किए गए वाहनों को और ठेला दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से सड़क के पटरी से दूर वाहनों को खड़ा करने तथा ठेला और पटरी दुकानदारों को सही जगह पर अपनी दुकान लगाने के लिए कहा गया। जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना ना पैदा हो सके। बाजार में इधर-उधर घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। तथा उन्हें बाजार में बिना काम के इधर-उधर भीड़ लगाने से मना किया गया। और अपने घर जाने के लिए कहा गया, कोतवाल सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में आम जनों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। पैदल मार्च में कोतवाली के उपनिरीक्षक और आरक्षी शामिल रहे।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
अयोध्या जिले के पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर संदीप कुमार सिंह एवं बीकापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मंगलवार शाम को बीकापुर कस्बे में पैदल मार्च किया गया, और लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। बीकापुर बाजार में हाईवे के किनारे खड़े किए गए वाहनों को और ठेला दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से सड़क के पटरी से दूर वाहनों को खड़ा करने तथा ठेला और पटरी दुकानदारों को सही जगह पर अपनी दुकान लगाने के लिए कहा गया। जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना ना पैदा हो सके। बाजार में इधर-उधर घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। तथा उन्हें बाजार में बिना काम के इधर-उधर भीड़ लगाने से मना किया गया। और अपने घर जाने के लिए कहा गया, कोतवाल सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में आम जनों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। पैदल मार्च में कोतवाली के उपनिरीक्षक और आरक्षी शामिल रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]