नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पौराणिक गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण की कवायद तेज – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

पौराणिक गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण की कवायद तेज

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : गोला खीरी ::मेहताब आलम :: Date ::23 .11 .2022 :: गोला गोकर्णनाथ: पौराणिक शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को नवनिर्वाचित विधायक अमन गिरि ने एसडीएम अनुराग सिंह, बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी और राजस्व टीम के साथ शिव मंदिर और गोकर्ण तीर्थ परिसर का सर्वे किया।
अधिकारियों ने गोकर्ण तीर्थ और पौराणिक शिव मंदिर परिसर की पैमाइश कराकर क्षेत्रफल निर्धारित कराने के लिए राजस्व टीम को निर्देशित किया है। राजस्व टीम भौगोलिक स्थिति का जायजा लेकर क्षेत्रफल की पैमाइश कर रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी। विधानसभा चुनाव के दौरान आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में सभा के दौरान मंच से बनारस की तर्ज पर छोटी काशी कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी।
अमन गिरि ने कहा कि किसी भी कॉरिडोर के निर्माण में किसी भी व्यक्ति का किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्रफल निर्धारित करने के लिए पैमाइश का कार्य शुरू करा दिया गया है। एरिया निर्धारित होने के बाद अगले क्रम का कार्य शुरू होगा। इस मौके पर शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, धर्मेंद्र गिरी मोंटी, अवधेश मिश्र, विश्वनाथ सिंह, विजय मिश्र, कन्हैया गिरि, आनंद सोनी, कौशल जायसवाल, गोपाल कृष्ण शुक्ल, बालकृष्ण गुप्ता, राजेश वाजपेई, भोले गिरि, सास्वत केडिया, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!