नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षक हितेषी है समाजवादी पार्टी:– लाल बिहारी यादव – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

शिक्षक हितेषी है समाजवादी पार्टी:– लाल बिहारी यादव

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी ::अवनीश कुमार  :: Date ::23 .11 .2022 ::कुरावली मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार डिम्पल यादव को बनाया है। जिसके लिए एक लम्बी लिस्ट स्टार प्रचारकों की त्यार कर क्षेत्र में वोट मांगने को भेजा गया है। तो वही सपा के एम एल सी लाल बिहारी यादव भी शिक्षकों से मिल सपा के लिए वोट मांगते दिखाई दिए है। इस मौके पर शिक्षक एमएलसी एवं प्रदेश अध्यक्ष उ. प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्त विहीन गुट) माननीय लाल विहारी यादव, प्रदेश महासचिव श्री ईश्वर चंद्र, मुहम्मद उमर, शिव वीर सिंह एवं सर्वेश कुमार (उ. प्र. मा. शिक्षक संघ मैनपुरी), श्री रामविलास सिह, प्रहलाद सिह, संदीप तिवारी, जाज़िब उमर, समर खान, राजेश्वर सिंह, अर्जुन यादव, अतुल कुमार, आदि लोगो मौजूद रहे।

आपको बताते चले कि एमएलसी लाल बिहारी यादव कई दिन से मैनपुरी क्षेत्र में विद्यालय- विद्यालय जा कर शिक्षकों से मिल रहे है। तो वही बुधवार के दिन तहसील कुरावली में शिक्षकों से मिलने के लिए क्षेत्र में निकले एमएलसी लाल बिहारी लगभग एक दर्जन विद्यालयों में शिक्षकों से मिले। जहा सपा को शिक्षक हितेषी बताते हुए बोले कि समाजवादी पार्टी शिक्षक हितेषी है वो सपा ही थी जिसने वित्तविहीनो का ख्याल रखते हुए मानदेय दिया था। तो वही मुलायम सिंह को याद करते हुए बताया कि विद्यालयों को एडिड करने की समय सीमा 60 साल थी जिसे नेता जी ने कम कराया तो वही नेता जी ने बड़ी संख्या में जूनियर हाई स्कूल एडिड कराए थे। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बना कर बड़ी सख्या में शिक्षकों की भर्ती कराई थी। जिसके बाद मौजूद सरकार पर खूब बरसते हुए बोले कि एक सरकार ने कोरोना काल मे वित्तविहीन शिक्षकों को असहाय छोड़ कर उनको धोके में रखा, 15 हज़ार देने के नाम पर झूठ बोला। जिसके बाद वे शिक्षकों से सपा को वोट करने की अपील करते हुए भृमण समाप्त कर वापिस आवास को निकाल गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!