नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Mainpuri News :: कुरावली में राजवीर सिंह बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News :: कुरावली में राजवीर सिंह बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date ::25 .11 .2022 :: कुरावली में राजवीर सिंह बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत

कुरावली मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। तो वही सभी पार्टियो ने प्रचार के लिए अपनी लिस्ट जारी कर प्रचार शुरू कर दिया है। जिसके चलते मैनपुरी क्षेत्र में रोज़ कई सभाए की जाती है, कोई जाति समीकरण साधता दिखता है तो कोई पलब्धियां गिनता दिखता है। तो इसी प्रचार के सम्बंध में ब्रस्पतिवार के दिन कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह जाति समीकरण साधते हुए दिखे।आपको बताते चले कि जनपद मैनपुरी के कुरावली नगर में पहुचे सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया। जहा कुरावली नगर की शुरुआत में टीवीएस शोरूम और वही बी जी भारती इंटर कॉलेज कुरावली पर डॉ अवधेश राजपूत व बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद कुरावली ब्लाक के ग्राम भरतपुरा, जखौआ, छिदू, त्रिलोकपुर आदि ग्रामों का भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के लिए बोट देने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ अमापुर के विधायक हरिओम वर्मा कासगंज के विधायक देवेंद्र राजपूत, उमा शंकर लोधी कासगंज के जिला पंचायत अध्यक्ष, डॉ अवधेश राजपूत, धीरेंद्र राजपूत एडवोकेट, हरिओम वर्मा, दुर्ग विजय सिंह वर्मा, विनय लोधी, कौशलेंद्र राजपूत, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नीलेश राजपूत, चंदन वर्मा, अनजाना लोधी, राजपाल सिंह वर्मा, साहूकार सिंह राम नरेश पाल अरुणेश मिश्रा, अमोज यादव आदि भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।क्या बोले सांसद राजवीर सिंह कुरावली तहसील भ्रमण करते सांसद राजवीर सिंह जनता से रूबरू होते हुए बोले कि आज देश व प्रदेश में आप सभी के सहयोग से भाजपा की सरकार बनी है। हमारी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन, प्रधान मंत्री आवास, बच्चों को फ्री शिक्षा, निशुल्क पेयजल योजना, प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना, बच्चों को छात्रवृत्ति आदि प्रदान किए गया है। बीजेपी सरकार ही है जिसने निचले वर्ग तक योजना के माध्यम से सहायता पहुचे है। तो वही सपा पर बरसते हुए सपा को परिवार की पार्टी बोलते हुए आगे बोले कि सपा ने जनता को नज़रअंदाज़ किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!