नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Mainpuri News :: हर वर्ग की जनता को लाभ मिला- बृजेश पाठक – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News :: हर वर्ग की जनता को लाभ मिला- बृजेश पाठक

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी ::अवनीश कुमार :: Date ::26 .11 .2022 :: हर वर्ग की जनता को लाभ मिला- बृजेश पाठक

देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश की मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग की जनता को लाभ मिला- बृजेश पाठक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सभा को संबोधित करते हुए  करहल/मैनपुरी- प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक नगर के मोटामल मन्दिर के प्रांगण में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश की मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग की जनता को लाभ मिला है।मैनपुरी में हर वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने जा रहे हैं।आज चाचा भतीजे एक हो गए लेकिन इससे पहले भी चाचा भतीजे के सभी ड्रामा को जनता ने देखा है।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041

 

मैनपुरी की जनता मुलायम सिंह जी को सांसद बनाती थी लेकिन अब वह उनकी बहू को सांसद बनाने का मन नहीं बना रही है।यह स्पष्ट हो गया है आज समाजवादी पार्टी के नेता को जनसभा तो दूर नुक्कड़ सभाएं और गली-गली जाकर वोट मांग रहे हैं।जिससे प्रतीत हो रहा है कि उनकी जमीन खिसक रही है।केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन तक पहुची है।अपराधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। अपराधी गायब हो गए हैं राइफल और बंदूक दिखाई नहीं पड़ती है।यही भारतीय जनता पार्टी की शैली है।सभी कार्यकर्ता और नेता बूथ पर मतदाता लाकर को बढ़-चढ़कर मतदान कराने का काम करें। इस बार कोई बूथ को कैप्चर नहीं कर पाएगा।इसका भरोसा हम आपको दिलाते हैं।निष्पक्ष होकर मतदान करिए और रघुराज सिंह शाक्य को दिल्ली भेजने का काम करें। जिससे विकास की धारा में मैनपुरी को जोड़कर आगे बढ़ाया जाए । इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने उनका माल्यार्पण, अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।सम्मेलन को प्रवासी एमएलसी सुभाष यदुवंश,विधानसभा संयोजक अरुण प्रताप सिंह चौहान,ब्लाक प्रमुख घिरोर सत्यपाल सिंह यादव,करहल चेयरमैन संजीव यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप यादव, आदि ने संबोधित किया।मौजूद रहे-विधानसभा प्रभारी राहुल चतुर्वेदी,प्रधान अखलेश यादव,मंडल अध्यक्ष कलपेंद्र भारती, वीकेश यादव,प्रिंस यादव,राहुल यादव,अशोक चौहान फौजी,पंकज तोमर,सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!