Mainpuri News :: मैनपुरी उपचुनाव के लिए आवंटित ईवीएम में कंडीडेट सेटिंग का कार्य हुआ सम्पन्न
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी ::अवनीश कुमार :: Date ::26 .11 .2022 ::मैनपुरी उपचुनाव के लिए आवंटित ईवीएम में कंडीडेट सेटिंग का कार्य हुआ सम्पन्न
सहायक रिटर्निंग अधिकारी कमीशनिंग का कार्य पूरी गंभीरता से संपादित करायें:– जिलाधिकारी मैनपुरी 25 नवम्बर, 2022- जिला निवार्चन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने तहसील सदर स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस में लोकसभा उप निवार्चन-22 कि मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराये जाने हेतु विधान सभावार आवंटित ईवीएम में कंडीडेट सेटिंग के कार्य का निरीक्षण करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कमीशनिंग का कार्य पूरी गंभीरता से संपादित करायें। जो भी कामिर्क कमीशनिंग के कार्य में लगे हैं, वह संवेदनशील रहकर अपने दायित्वों को अंजाम दें। कमीशनिंग का कार्य पूर्ण होने तक सभी कामिर्क प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से पूर्व वेयर हाउस पहुंचे और रात्रि 09 बजे तक उपस्थित रहकर कार्य करें। कैंडिडेट सेटिंग का कार्य बेहद सतर्क रहकर किया जाए। उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारी 107-मैनपुरी, 108-भोगांव, 109-किशनी, 110-करहल को आदेशित करते हुए कहा कि पूरे समय उपस्थित रहकर अपनी देख-रेख में भारत निवार्चन आयोग द्वारा निधार्रित मानक संचालन प्रक्रिया के तहत कमिश्निंग का कार्य संपादित कराएं। पूरी प्रक्रिया की निरंतर वीडियोग्राफी करायी जाए, कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति वेयर हाउस में प्रवेश न कर सके, सुनिश्चित किया जाए। श्री सिंह ने मौके पर उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि कमीशनिंग के कार्य पर नजर रखें। निरीक्षण के दौरान उप जिला निवार्चन अधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, कुरावली नवोदिता शर्मा, अंजली सिंह, गोपाल शर्मा, आर.एन. वर्मा, युगान्तर त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र कुमार, आचार्य टी.ई.पी. सेंटर धीरेंद्र कुमार, सहायक निवार्चन अधिकारी फूलचंद आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
