नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Mainpuri News :: कुरावली में भृमण कर समाजवादी शिक्षक संघ ने डिम्पल यादव के लिए मांगे वोट – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News :: कुरावली में भृमण कर समाजवादी शिक्षक संघ ने डिम्पल यादव के लिए मांगे वोट

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी ::अवनीश कुमार :: Date ::26 .11 .2022 :: कुरावली में भृमण कर समाजवादी शिक्षक संघ ने डिम्पल यादव के लिए मांगे वोट

कुरावली / मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में नेताओ का आना जाना लगा हुआ है। सभी पार्टियों के नेता पूरे दिन जनता को वोट के लिए मनाने लगे हुए है। कोई अपनी उपलब्धियां गिनता है तो कोई कटाछ करता नजर आता है। इसी क्रम में सपा का समाजवादी शिक्षक संघ डिम्पल यादव के पछ में वोट मांगता दिखा।आपको बताते चले कि समाजवादी पार्टी से डिम्पल यादव मैदान में है जिनके पछ में जनता से वोट मागने को समाजवादी कुंवा जुटा हुआ है। तो वही समाजवादी शिक्षक संघ भी रात दिन एक कर क्षेत्र में अलग अलग शिक्षकों से मिल डिम्पल यादव के पछ में वोट मांग रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कुरावली के विद्यालयों में भृमण कर शिक्षकों से सपा के पछ में वोट की अपील करी। इस भृमण में उ. प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्त विहीन गुट) के प्रदेश महासचिव श्री ईश्वर चन्द्र, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमसागर यादव, शिव वीर सिह जिलाध्यक्ष (वि. वि. शिक्षक संघ) मैनपुरी, सर्वेश कुमार जिला महामंत्री, इन्द्र वीर यादव, चंद्र्वीर सिह यादव, अजयपाल सिह प्रधानाचार्य मौजूद रहे।क्या बोले संगठन ने पदाधिकारी शिक्षकों से मिलकर समाजवादी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष (वि. वि. शिक्षक संघ) शिव वीर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों के बारे में सोचा है। जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने ही वित्तविहीनो को सहायता के रूप में मानदेय का रास्ता खोल सहायक राशि दी थी। समाजवादी पार्टी शिक्षकों का सम्मान करती है और हमेशा प्राथमिकता देती है। तो वही मौजूदा सरकार पर बरसते हुए बोले कि इस सरकार ने उस समय धोका दिया जब कोरोना महामारी हमारे दरवाज़ों पर खड़ी थी। जीवन यापन के लिए एक वक्त का खाना खा कर शिक्षको ने अपने सम्मान को बरकरार रखा। उस समय भी सरकार की और से कोई सहायता नही मिली। बीजेपी ने शिक्षा पर मिलने वाला बजट कम कर गरीबो को मिलने वाली सहायता में कटौती की है। जिसका सीधा असर आम जन मानुस पर पड़ेगा, पढ़ाई को महंगा कर भविष्य को अंधकार में धकेला है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!