भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने औंछा क्षेत्र में एक दर्जन गांवों में जाकर मांगे वोट
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::मैनपुरी:: अवनीश कुमार :: Date ::26 .11 .2022 ::मैनपुरी – औंछा ब चितई ब बल्लमपुर ब नगला कंचन ब उसनिधा सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य ने गांव गांव जाकर ग्रामीणों से वोट मांगे। कहा मैं किसान का बेटा हूं, भाजपा शासनकाल में अनेकों अनेक योजनाओं का लाभ गरीबों को मिला है। आप लोगों का वोट रूपी आशीर्वाद लेने आया हूं। प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
गुंडाराज पूर्णतह समाप्त हो गया है। भाजपा इस बार उपचुनाव में इतिहास रचेगी। सपा के किला को भाजपा कार्यकर्ता ढहा देंगे। अबकी बार इतिहास बदल जाएगा। मोदी व योगी के काम से भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। कार्यकर्ताओं के उत्साह में बदलाव दिख रहा है। ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी का फूल माला पहनाकर गांव-गांव में जोरदार स्वागत किया। सभाओं का संचालन मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता गिरजानंद शाक्य मचल सिंह शाक्य पिंटू गुप्ता श्याम सिंह शाक्य धनगर ने किया। इस मौके पर नवीन शाक्य सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
