नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Hapur News :: आईपा पत्रकार संगठन ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर sp साहब के नाम दिया ज्ञापन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Hapur News :: आईपा पत्रकार संगठन ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर sp साहब के नाम दिया ज्ञापन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : हापुड़ :: दयानन्द कुमार :: Date ::29 .11 .2022 :: आईपा पत्रकार संगठन ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर sp साहब के नाम दिया ज्ञापन

जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में रविवार को पत्रकारों के संगठन आईपा के पदाधिकारी पहुंचे और थाना प्रभारी से वार्ता कर जनपद हापुड़ के एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा।आपको बताते चलें कि शनिवार की देर रात थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा निवासी पत्रकार राजेंद्र सिंह के द्वारा एक खबर शेयर करने को लेकर थाने परिसर की गाड़ी उनके घर पहुंची और गाड़ी में मौजूद सिपाही विशाल ने उन्हें गाड़ी में बैठा कल ले जाने की बात कही।सिपाही विशाल ने पत्रकार राजेन्द्र सिंह से कहा कि आपको इसी समय थाने बुलवाया गया है।आप थाना परिसर की गाड़ी में बैठकर चलें।जिसके बाद रविवार को सभी पत्रकारों ने रविवार को एकत्रित होकर थाना परिसर में नियुक्त सिपाही विशाल की शिकायत को लेकर थाना बाबूगढ़ प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट से मुलाकात की।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041

और एक ज्ञापन जनपद हापुड़ के कप्तान के नाम थाना प्रभारी को सौंपा आईपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र शर्मा यूपी के कोऑर्डिनेटर रुस्तम सिंह वह जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सागर ने बताया की देर रात को सिपाही द्वारा घर पर जाकर इस तरह पत्रकार को थाने लाने की बात कहने पर सरासर गलत है जब कोई पत्रकार नहीं अपराध ही नहीं किया तो पुलिस देर रात जाकर इस तरह का व्यवहार जो किया है वह सरासर गलत है जिसका आय पर संगठन विरोध करता है और उम्मीद करते हैं कि जनपद के कप्तान ऐसे पुलिसकर्मी पर कार्यवाही करेंगे जो पुलिस की छवि को धूमिल कर रहे हैं।क्योंकि पत्रकार और पुलिस एक कड़ी के दो पहलू हैं इस तरह का रवैया पुलिस द्वारा किया जाएगा तो एक समाज मे गलत मेसिज जाएगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, शिव कुमार रावत ,अधीर त्यागी ,विनित ठाकुर, रविंद्र राजपूत , गुलजार अली, अभिषेक, दयानंद,सलमान खान, चेतन कुमार ,फरीन खान ,रुचि कोरी सचिन सागर, हर्ष अग्रवाल ,प्रमोद शर्मा, मनोज रोहिल्ला ,रिजवान व जनपद के सभी पत्रकार उपस्थित रहे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!