नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Ayodhya News :: वृद्ध महिला को विकासखंड के अधिकारियों की टीम ने कंबल और राशन देकर व्यक्तिगत मदद किया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Ayodhya News :: वृद्ध महिला को विकासखंड के अधिकारियों की टीम ने कंबल और राशन देकर व्यक्तिगत मदद किया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: Date ::26 .11 .2022 :: वृद्ध महिला को विकासखंड के अधिकारियों की टीम ने कंबल और राशन देकर व्यक्तिगत मदद किया

मसौधा।26नवंबर।विकासखंड मसौधा अंतर्गत ग्राम पंचायत हूंसेपुर की निराश्रित वृद्ध महिला को विकासखंड के अधिकारियों की टीम ने कंबल और राशन देकर व्यक्तिगत मदद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड मसौधा के ग्राम पंचायत हूंसेपुर की जगपता उम्र लगभग 65 वर्ष अपने मायके में आकर निराश्रित हो चुकी है। श्रीमती जगपाता की शादी फैजाबाद शहर में हुई थी पति की मृत्यु के बाद कुछ दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया । अपनी हत्या के डर से वह अपने मायके हूंसेपुर में आकर रहने लगी है। ग्राम प्रधान ने मनरेगा जाबकार्ड बनवा दिया है। उक्त बात की खबर विकासखंड को लगते ही खंड विकास अधिकारी मसौधा ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों अनिल कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्तिकेय पांडे, राजेंद्र पांडे, महानुभाव एवं वहां की सचिव सोनम गुप्ता की एक टीम भेजकर उसकी वस्तुस्थित की जानकारी लिया तथा तत्काल कंबल एवं राशन उपलब्ध कराकर व्यक्तिगत मदद की तथा वृद्धा पेंशन एवं राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन करवाकर अन्य सरकारी मदद का आश्वासन दिया ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!