आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अयोध्या जिले में किया कार्यकर्ता सम्मेलन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: Date ::29 .11 .2022 :: आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अयोध्या जिले में किया कार्यकर्ता सम्मेलन ,
कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के प्रभारी सभाजीत सिंह की रही गरिमामई उपस्थिति,वहीं दूसरी तरफ अयोध्या जनपद के जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया, उक्त सम्मेलन का संचालन कर रहे अयोध्या जिले के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए, कहा सभी कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में अमूल्य समय देने के प्रति आभार व धन्यवाद देता हूं,
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिल्ली राज्य में आप पार्टी की सरकार की तरफ से जनता की सुख सुविधा हेतु,चल रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा उत्तर प्रदेश की जनता को चाहिए,ऐसे नेताओं को अवसर दे,जो ईमानदारी से लोगों का कल्याण की योजना चुने ,जो क्षेत्र के विकास और प्रगति पर ले जाएं,और जनता को हर सुख सुविधा मिल सके, जिससे देंश व समाज को मजबूती मिल,सके , किसान व मजदूर, नौजवान आत्म हत्या को मजबूर न हो, रोजगार आदि की व्यवस्था हो सके, हमारी सरकार इन तमाम मुद्दों को लेकर निकाय चुनाव में उतरेगी, उन्होंने कहा हमारी पार्टी नगर निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ने का कार्य करेंगी,और जीत भी दर्ज कराएगी, जिस पर मौजूद लोगों ने संकल्प भी लिया,और निकाय चुनाव जीत के लिए अच्छे प्रत्याशी को उतारने की चल रही है तैयारी, उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद व तहसील व ब्लाक व विधानसभा अध्यक्ष की रही अहम भूमिका, उक्त सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिला व पुरुष रहे मौजूद।
ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
