अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल तस्कर को पुलिस ने मेरठ में किया गिरफ्तार
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :मेरठ :: राजीव नानू :: Date ::30 .11 .2022 ::मेरठ जनपद के थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र के शौभापुर बाईपास फ्लाईओवर के नजदीक से एक अन्तर्राष्ट्रीय मोबाइल तस्कर को गिरफ्तार किया है थाना कंकर खेड़ा पुलिस ने देर रात मंगलवार को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार युवक पर 25 हजार का इनाम था अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल तस्कर को पुलिस थाने ले आई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मुजम्मिल पुत्र महफूज निवासी डी-229 गली नंबर- सात जनता कॉलोनी वेलकम मेट्रो स्टेशन दिल्ली एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल तस्कर है। तस्कर मंगलवार को चोरी व लूट के मोबाइल खरीदने के लिए मेरठ आया था। साथ ही वह अपने नए गैंग को मेरठ में खड़ा करना चाहता था। जिसके लिए वह काफी समय से मेरठ में आना-जाना कर रहा था। दरअसल तस्कर के गिरोह के अन्य सदस्यों को पुलिस पूर्व में ही जेल भेज चुकी थी। तस्कर पर मेरठ से दिल्ली में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस शोभापुर फ्लाईओवर के पास खड़ी थी। इसी बीच रोडवेज से उतरते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जो बिछाया था उस जाल को काटने के फ़िराक में था और पुलिस को काफी चकमा देने की कोशिश कर रहा था मगर पुलिस ने अपने सही टाइम पर एंट्री मारकर धर दबोचा तस्कर को बुधवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि तस्कर को जेल भेज दिया गया है मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक साल से करनावल हाईवे स्थित ग्राम पौहल्ली से लेकर सरधना बाईपास तक जो सफ़र था मुसाफिरों का उसी बीच में मोबाइल लुट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था अगर कोई पीड़ित मोबाइल लुटेरों का विरोध करता था तो लुटेरे पीड़ित को तमंचा या फिर पिस्टल दिखाकर जानसे मारने की धमकी देकर फरार हो जाते थे जब से थाना कंकर खेड़ा पुलिस ने मोबाइल लुटेरों को जेल भेजने का काम कर रही है तभी से मुसाफिर अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहें हैं अपने आप को ना जाने अभी कितने मोबाइल लुटेरे जेल की सलाखों से दूर घूम रहे हैं।
रिपोर्टर राजीव नानू जिला मेरठ से।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
