नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मैनपुरी का चुनाव प्रचार आज थम गया , अब मतदाता करेंगे वोट का वार, पांच दिसंबर का इंतजार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी का चुनाव प्रचार आज थम गया , अब मतदाता करेंगे वोट का वार, पांच दिसंबर का इंतजार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::मैनपुरी::अवनीश कुमार:: Date ::03 .12 .2022 ::मैनपुरी- लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव के प्रचार का शोर शनिवार शाम पांच बजे से थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा और भाजपा के नेताओं ने जिले में कई सभाएं की। जनसंपर्क कर अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में लगभग एक माह बाद शनिवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार थमने से पहले भाजपा और सपा के नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। अब पांच दिसंबर को होने वाले मतदान में मतदाता चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पांच नवंबर को निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके बाद से ही राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गए थे। दस नवंबर से नामांकन शुरू होने के बाद सपा ने डिपंल यादव को प्रत्याशी बनाया तो वहीं भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया।
सपा और भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत
इसके अलावा भाजपा की ओर जहां प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेताओं ने प्रचार किया। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर विधायकों और पूर्व विधायकों ने भी ताकत झोंक दी। लगातार एक के बाद एक सभाएं, रैलियां और संपर्क जारी रहे। अब पांच दिसंबर को मतदान होना है, ऐसे में शनिवार को शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया।

5 दिसंबर को मैनपुरी की जनता करेगी बोट
5 दिसंबर को मतदाता अपने मत का करेगी मताधिकार रविवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम को नवीन मंडी स्थल स्ट्रांग रूम में जमा कराएंगे 8 दिसंबर को मतगणना होगी
चुनाव मैदान में यह है प्रत्याशी

1-डिंपल यादव सपा
2-रघुराज सिंह शाक्य बीजेपी
3-भूपेंद्र सिंह धनगर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
4-प्रमोद यादव भारतीय कृषक दल
5-सुषमा देवी निर्दलीय
6-सुरेश चंद निर्दलीय

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!