नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभागार विकासखंड मसौधा में बीसी सखियों को साड़ी वितरण समारोह – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभागार विकासखंड मसौधा में बीसी सखियों को साड़ी वितरण समारोह

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र :C01: Date ::04 .12 .2022 ::समाज में महिलाएं लैंगिक समानता के निकट पहुंच रही हैं। लैंगिक समानता लाने में स्वयं सहायता समूह की अहम भूमिका।

अयोध्या जिले में शनिवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभागार में विकासखंड मसौधा द्वारा आयोजित दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत बीसी सखियों को साड़ी वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख अभिषेक सिंह ने कहा। श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अब एनआरएलएम की स्वयं सहायता समूह से बनाईं गई बीसी सखी, विद्युत सखी, समूह सखी, और भी कई क्षेत्र की सखियां हर क्षेत्र में पुरुषों के समानांतर कार्य कर रही है। प्रमुख श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार समूह के प्रत्येक महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं उद्योग धंधों से जोड़कर उनकी वार्षिक आय कम से कम एक लाख रुपए करने पर जोर दे रही है।
शासन द्वारा निर्धारित मैरून कलर की साड़ी बीसी सखियों को वितरित करते हुए मुख्य अतिथि प्रमुख श्री सिंह ने कहां की अलग-अलग सखियों की अलग-अलग रंग की साड़ी शासन निर्धारित कर रहा है जिससे उसकी पहचान होगी। बीसी सखी की पहचान मैरून कलर की साड़ी से की जाएगी।
साड़ी वितरण समारोह को विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के प्राचार्य पंकज श्रीवास्तव ने बीसी सखियों को मैरून कलर की साड़ी की पहचान ईमानदारी के रूप में बना कर रखने का निर्देश दिया।
बीसी सखियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समारोह में बीसी सखियों से मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह ने अपने बचत खाते से रू 5000/ निकलवाए । कार्यक्रम के आयोजक खंड विकास अधिकारी रशेष कुमार गुप्त ने भी बीसी सखी के द्वारा रू 1000/ अपने बचत खाते से तत्काल निकलवा कर बीसी सखी को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन बीएमएम निधि श्रीवास्तव ने किया।
बीसी सखियों को साड़ी वितरण इस समारोह को मुख्य रूप से संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, डीएमएम सरिता वर्मा, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी संतोष कुमार पांडे, विकासखंड मया बाजार के आईएसबी अमित सिंह, नरेंद्र कुमार पांडे, बीएमएम शैलेश कुमार वर्मा, पवन वर्मा उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!