डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::लखीमपुर खीरी::अमरेंद्र सिंह:: Date ::04 .12 .2022 :: लखीमपुर खीरी 03 दिसंबर : माह के तृतीय शनिवार को तहसील निघासन सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से एसपी संजीव सुमन, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ,सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, डीडीओ अरविंद कुमार, एसडीएम राजेश कुमार,तहसीलदार भीमसेन सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : डीएम
डीएम ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अफसरो को निर्देशित किया। जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस की पंजिका का अवलोकन कर गत संपूर्ण समाधान दिवसो में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर शिकायतकर्ताओ से फोन पर फीडबैक प्राप्त किया।
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 86 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 34, पुलिस 25, विकास 11, प्रोबेशन व नगर पंचायत 03-03, दिव्यांगजन सशक्तिकरण व गन्ना 02-02, आपूर्ति, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत, उपनिबंधक, जल निगम की एक-एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
