नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति की इलाज के क्रम में हुई मौत – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति की इलाज के क्रम में हुई मौत

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: कुशीनगर ::जितेन्द्र भारती:C03: Date ::04 .12 .2022 :: रविवार को राष्ट्रीय राज मार्ग सलेमगढ़ के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति को अचेत अवस्था में ग्रामीणों ने देखा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमकुहीराज भेजा, जहा उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गई,जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए,पहचान कराने की कोशिश पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग 28 सलेमगढ़ के समीप सुबह ग्रामीण ने अचेत अवस्था में एक व्यक्ति को देखा और तत्काल बहादुरपुर चौकी पुलिस को सूचित किया,सूचना मिलते ही बिना समय गवाए चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह अपने हमराही गण के साथ मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस बुलाया, और उस व्यक्ति को तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य ले गए,और उपचार शुरू कराया, उपचार के क्रम में ही उक्त व्यक्ति ने अपना दम तोड दिया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस विषय में चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह ने बताया की मृतक की पहचान कराने की प्रकिया शुरू है। वह अचेत अवस्था में मिला था,जिसकी उपचार के क्रम में मृत्य हो गई।जितेन्द्र भारती पत्रकार कुशीनगर यूपी,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!