अयोध्या के ग्राम पंचायत परसपुर सथरा के निवासी तेज प्रताप साहू पर जानलेवा हमला
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र :C01: Date ::05 .12 .2022 ::अयोध्या जिले थाना क्षेत्र इनायतनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसपुर सथरा के निवासी तेज प्रताप साहू पुत्र अमर प्रसाद साहू जो इंडियन बैंक बाराबंकी में फ्रेंचाइजी का कार्य करता था , दिनांक 4/12/ 2022/ को तेज प्रताप साहू अपने घर परसपुर सथरा से लखन गंज जा रहे थे।

जिन पर श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज जोरियम झील के पास कुछ व्यक्तियों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें ,हमलावरों ने सर पर घातक प्रहार कर लैपटॉप, पर्स, मोबाइल फोन, छीन लिए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर भेज दिया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर देखते हुए पीड़ित तेज प्रताप साहू को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। पीड़ित की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं आया है। ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
