अयोध्या में आप पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान गरीब परिवार को किया गया कंबल वितरित
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र :C01: Date ::05 .12 .2022 ::आप पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान गरीब परिवार के बुजुर्ग,विधवा महिला व पुरूषों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचाने हेतु कंबल वितरित किया गया
उत्तर प्रदेश अयोध्या में 4 दिसंबर 2022 को सुचितागंज सोहावल नगर पंचायत के जहीर गंज बाजार में समाजसेवी अधिवक्ता हाईकोर्ट सुनील श्रीवास्तव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया , उसी दौरान गरीब परिवार के बुजुर्ग,विधवा महिला व पुरूषों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचाने हेतु कंबल वितरित किया गया, बीकापुर विधानसभा के उपाध्यक्ष इरफान खान विधानसभा के उपाध्यक्ष सुल्तान खान विधान सभा के महासचिव बीडीसी शिव प्रकाश यादव बीकापुर के विधानसभा सचिव आवन सिंह बीकापुर विधानसभा महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजीता जी एवं एवं आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ नगर पंचायत सोहावल जहीर गंज बाजार में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया।

उक्त मौके पर डॉ राजेंद्र प्रसाद विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी बीकापुर विधानसभा के प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट द्वारा सैकड़ों गरीब निस्सहाय असहाय विकलांग दिव्यांग सहित बुजुर्ग माता-पिता में कंबल वितरण का कार्य किया गया तथा इस मौके पर वहां के कई बीडीसी व पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर बीकापुर विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर हरभजन वर्मा जी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया एवं दीपक शर्मा को पार्टी विधानसभा कार्यकर्ता का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया तथा भारी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और आने वाले नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को जिताने का संकल्प लिया इस मौके पर सुहावल बाजार से हरभजन वर्मा दीपक शर्मा राजेश कुमार मिश्रा जालिम खान मोहम्मद इदरीश सचिन यादव मोहम्मद इदरीश जाहिरा बानो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी व बीआर अंबेडकर जीके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया गया।
ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
