Mainpuri News :: मतदाता निर्भीक होकर मताधिकार करें, जिला प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था के मुकम्मल इंतजाम किए हैं-अविनाश कृष्ण सिंह
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :मैनपुरी ::अवनीश कुमार :: Date ::05 .12 .2022 ::मतदाता निर्भीक होकर मताधिकार करें, जिला प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था के मुकम्मल इंतजाम किए हैं-अविनाश कृष्ण सिंह
28 जोनल मजिस्ट्रेट, 163 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, माइको आब्जर्वर, केंद्रीय फोर्स, भारी तादाद में पुलिसकर्मी प्रत्येक गतिविधि पर रखेंगे पैनी नजर – जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान प्रक्रिया में विघ्न डालने की कोशिश पड़ेगी भारी, शरारती तत्वों से जिला प्रशासन सख्तीसे निबटेगा, किसी को मतदान की सुचिता भंग करने की इजाजत नहीं होगी- अविनाश कृष्ण सिंह मैनपुरी – जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने लोकसभा उप निर्वाचन-2022 की मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु कृषि उत्पादन मंडी समिति से पार्टी रवानगी के दौरान विधानसभावार बने कार्मिक पंडाल का निरीक्षण कर मतदान कार्मिकों से संवाद करते हुये कहा कि पीठासीन मतदान अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न कराएं, मतदान केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पीठासीन अधिकारी को निर्वाचन आयोग ने समस्त अधिकार प्रदत्त किए हैं।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
उक्त सीमा में पीठासीन अधिकारी का आदेश सर्वमान्य होगा, सभी मतदान कार्मिक निर्भीक होकर मतदान दिवस को पर्व के रूप में मनाकर निष्पक्ष रहकर शान्तिपूर्ण ढंग से मतादन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में अपना योगदान दें, मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में सबसे अहम भूमिका मतदान कार्मिको की होती है बाकी के अधिकारी कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए रहते है इसलिये आप सब निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर अपने-अपने बूथ पर स्वतंत्र मतदान कराना सुनिश्चित करें। श्री सिंह ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु जनपद की विधानसभा 107- मैनपुरी 108 -भोगांव 109 – किशनी एवं 110 करहल में स्थापित 1756 मतदेय स्थलों पर निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिक रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र वातावरण में संपन्न कराने हेतु शांति व्यवस्था के दृष्टिगत फुलप्रूफ व्यवस्था की गई है, सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल के साथ भारी मात्रा में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. प्रत्येक मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग होगी, जिसकी जद में प्रत्येक कार्मिक होगा, मतदान केंद्र की प्रत्येक गतिविधि पर सीधे जिला मुख्यालय, निर्वाचन आयोग से नजर रखी जाएगी। उन्होने कहा कि मतदान कार्मिकों, मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों पर समस्त मूलभूत सुविधाएं यथा पीने हेतु स्वच्छ पानी, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैम्प की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा के भी इतंजाम किये गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को निर्भीक वातावरण में संपन्न कराने हेतु संपूर्ण जनपद को 28 जोन, 163 सेक्टर में विभाजित किया गया है। विधानसभा मैनपुरी को 06 जोन, 40 सेक्टर में विधानसभा भोगांव को 07 जोन 39 सेक्टर, विधानसभा किशनी को 06 जोन, 40 सेक्टर तथा विधानसभा करहल को 09 जोन, 44 सेक्टर में विभाजित कर प्रत्येक जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक सेक्टर में 01-01 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, इसके अतिरिक्त 317 बूथ पर माइको आब्जर्वर तथा 191 मतदान बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं, संवेदनशील, अति संवेदनशील केन्द्रों को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये है। उन्होने कहा कि यदि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्थान पर शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या उत्पन्न हुई तो 05 मिनट के अंदर कोई न कोई वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद होगा और मतदान प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही होगी। श्री सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने ऐसे मतदाता जिनके पास फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, ऐसे मतदाता आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंको,
डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लि.मि. कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर मताधिकार कर सकते हैं। पार्टी रवानगी के दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र उप जिलाधिकरी सदर करहल भोगांव,किशनी, नवोदिता शर्मा, गोपाल शर्मा, अंजलि सिंह, आर.एन. वर्मा, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
