Mainpuri News ::2 लाख 88 हजार 786 वोटो से डिम्पल यादव नें ऐतिहासिक जीत दर्ज की
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: आनंद कुमार :: Date ::09 .12 .2022 ::2 लाख 88 हजार 786 वोटो से डिम्पल यादव नें ऐतिहासिक जीत दर्ज की
समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 2.88 लाख वोटों से आगे चल रही है। बीजेपी के रघुराज शाक्य लगातार पिछड़ रहे हैं। वो अपने घर के बूथ धौलपुर में भी डिंपल से पीछे रह गए। मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पाचों विधानसभा सीटों जसवंतनगर, करहल, भोगांव, किशनी और मैनपुरी सदर सीट पर डिंपल आगे चल रही हैं। डिंपल यादव लगभग एकतरफा बढ़त बनाए हुए है।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041

शिवपाल यादव का गढ़ कही जाने वाली जसवंतनगर सीट पर डिंपल यादव ने रघुराज शाक्य से एक लाख से ज्यादा की लीड ली। डिंपल यादव को अभी तक की गिनती में 618120 वोट मिल चुके हैं जबकि बीजेपी के रघुराज शाक्य को 329659 वोट मिला है। डिंपल ने जसवंतनगर में शिवपाल की जीत का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो 90 हजार के लगभग वोट के अंतर से जीते थे। मुलायम खुद 2019 में मैनपुरी 94 हजार के अंतर से जीते थे। मुलायम यह सीट 2014 में 364666 वोट के अंतर से जीते थे। वहीं मैनपुरी में डिंपल की जीत तय होने के बाद शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया है। सैफई में अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को सपा का चुनाव चिह्न देकर प्रसपा का सपा में विलय करवाया।2 लाख 88 हजार 786 वोटो से डिम्पल यादव नें ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
