अयोध्या के नक्शे कदम पर भरतकुंड नंदीग्राम नगर पंचायत का विकास करने का लक्ष्य,
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :CO1:: Date ::10 .12.2022 ::अयोध्या के नक्शे कदम पर भरतकुंड नंदीग्राम नगर पंचायत का विकास करने का लक्ष्य,प्रवासियों के लिए रेस्टोरेंट्स सहित चिकित्सा,शिक्षा,सड़क, आवास की होगी प्राथमिकता,-राम भरत पाण्डेय चेयरमैन प्रत्याशी भरतकुंड

अयोध्या जनपद के सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल व नगर पंचायत भरतकुंड के अध्यक्ष पद का चुनावी बिगुल बजते ही प्रत्याशियों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
जिसके चलते करीब एक दर्जन से अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, अपनी-अपनी जीत का डंका बजा रहे हैं। इसी कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं। राम मनोहर पांडे की जो बीजेपी के बैनर तले नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा से चेयरमैनी का चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए नंदीग्राम भरतकुंड नगर पंचायत से भावी चेयरमैन पद प्रत्याशी राम भरत पांडे ने बताया कि अबकी बार 11 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं ।जिसके चलते इसका विस्तारीकरण और परिसिमन बढ गया है ।उन्होंने कहा परसीमन बढ़ने से भरतकुंड नंदीग्राम के क्षेत्र का दायरा भी बढ़ा है ।उन्होंने कहा हमारी कोशिश यही रहेगी कि हम एक प्रकार से पूर्व नियोजित प्लानिंग के आधार पर एक खाका तैयार करके भरतकुंड नंदी ग्राम का विकास करेंगे ।उन्होंने कहा जो भी योजनाएं शासन द्वारा संचालित की जाएंगी उसका पूरा लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। नंदीग्राम भरतकुंड नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी राम भरत पांडे ने यह भी बताया की जनता ने यदि मुझे मौका दिया ।तो जिस तरीके से अयोध्या का विकास हो रहा है ।और अयोध्या आज विश्व स्थर पर उसकी एक अलग पहचान है। उसी अनुसार भरतकुंड का भी विस्तारीकरण किया जाएगा।
इसी कड़ी मे मीडिया से मुखातिब होते हुए मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा यदि क्षेत्र की जनता ने मुझे मौका दिया। तो नगर पंचायत नंदीग्राम भरतकुंड के अंतर्गत भरतकुंड का सुंदरीकरण, हॉस्पिटल, और श्रद्धालुओं के रुकने के लिए रेस्टोरेंट मेरी विकास की पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया नगर पंचायत नंदीग्राम भरतकुंड का कायाकल्प पूरी तरीके से बदला जाएगा। जिससे भरतकुंड एक चमचमाती भरत नगरी बनाई जा सके।
ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
