तिकुनिया कांड में गवाह के भाई सर्वजीत सिंह को मोनू मिश्रा के साथियों ने किया मारपीट
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : तिकुनिया-खीरी :: महताब अंसारी :LMP:: Date ::10 .12.2022 ::

ब्रेकिंग न्यूज-से बड़ी खबर
तिकुनिया कांड में गवाह के भाई सर्वजीत सिंह को मोनू मिश्रा के साथियों ने किया मारपीट
मामला थाना कोतवाली तिकुनिया लखीमपुर खीरी का है सर्वजीत सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह जोकि तिकुनिया के रहने वाले हैं उनके साथ मोनू मिश्रा के साथियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी सर्वजीत सिंह के भाई तिकुनिया कांड में गवाह है पुलिस के द्वारा मुकदमा नहीं लिखा जा रहा है जिससे पीड़ित डरा और सहमा हुआ है। पीड़ित का कहना है की विपक्षियों से जान का खतरा है पुलिस समुचित कार्यवाही नहीं कर रही है।

पहले भी कई बार जान से मरने की धमकी मिल चुकी है और आज हमला भी हो गया थाने की पुलिस और प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहे है पीड़ित का कहना है की पुलिस प्रशासन जल्द मुकदमा लिख कर 307 की कार्रवाई करें और अभियुक्त को पकड़ कर जेल भेजे । यदि समुचित कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की जाती है तो पीड़ित परिवार आंदोलन और धरना करने को मजबूर होंगे।पीड़ित परिवार ने जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जनपद खीरी की थाना फरधान पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त बालकराम पुत्र छिद्दू को गिरफ्तार किया गया

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 10.12.2022 को थाना फरधान पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 451/2022 धारा 376(2)(N)/506 भादवि0 में वांछित अभि0 बालकराम पुत्र छिद्दू नि0ग्राम सुरत सराय थाना फरधान जनपद खीरी को मनिकापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार करके अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-बालकराम पुत्र छिद्दू नि0ग्राम सुरत सराय थाना फरधान जनपद खीरी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- 1.उ0नि0 देवकरन शर्मा 2. का0 अनुपम पाण्डेय 3. का0 शैलेन्द्र कुमार।।। संवाददाता महताब अंसारी।।।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
