नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : खागा-फतेहपुर :: जितेंद्र कुमार मौर्य :c012:: Date ::10 .12.2022 ::खागा (फतेहपुर)खखडेरू थाना क्षेत्र के परवेजपुर गांव में मां के साथ खेत गयी मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म कर एक ब्यक्ति फरार हो गया। और परिजनों की मिली तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दिया।


खागा तहसील क्षेत्र में खखडेरू थाना अंतर्गत मखउवा थाना धाता गांव निवासी राम भरोसे उम्र लगभग 30 वर्ष के खिलाफ पुलिस ने पीड़िता की मिली तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 ए बी 5/6 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दिया।वही बताया जाता है कि 6 वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ खेत में गयी हुई थी।वही पर अरहर के खेत में आरोपी बालिका को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया। और दुष्कर्म के बाद बालिका की हालत गंभीर देखकर फरार हो गया।खून से लथपथ बालिका की चीख पुकार की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंची मां देखकर आश्चर्य चकित हो गई। और हालत बिगड़ते देख कर आनन फानन में परवेजपुर पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दिया।वही पीड़िता की मिली तहरीर पर चौकी प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिया लेकिन तब तक में दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया था।वही प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और अभियुक्त की तलाश शुरू कर दिया गया।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज जितेंद्र कुमार मौर्य की रिपोर्ट।


संवाददाता : : खागा-फतेहपुर :: जितेंद्र कुमार मौर्य :c012:: Date ::10 .12.2022 ::

खागा (फतेहपुर) ऐरायां ब्लाक के शिक्षा क्षेत्र प्रेम नगर में संत गाडगे कान्वेंट स्कूल में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानव क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी आरएन मानव ने बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया और उनको मानवाधिकार आयोग के संबंध में जानकारियां दिया।


खागा तहसील क्षेत्र के ऐरायां ब्लाक शिक्षा क्षेत्र अन्तर्गत संत गाडगे स्कूल प्रेम नगर में मानवाधिकार दिवस मनाते हुए मानव क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी आर एन मानव ने बच्चों को मानव अधिकार के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारियां देते हुए बताया कि मानवाधिकार वे अधिकार हैं जो किसी भी व्यक्ति जन्म से ही मिल जाते हैं मानवाधिकार का उद्देश्य शांति और सुरक्षा स्थापित करना है। और इन्होंने मानवाधिकार की स्थापना के संबंध में बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिकार आयोग की स्थापना 12 अक्टूबर 1993 में हुई ।और इसका मुख्यालय नई दिल्ली बनाया गया है। तथा इन्होंने मानवाधिकार के उद्देश्यों को लेकर अपने संबोधन में विस्तार पूर्वक जानकारियां दिया। वही विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।

jitendra maurya 336
Jitendra Maurya: Bureau Report Khaga UP

इस मौके पर मानव क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एन चौधरी, विद्यालय प्रभारी रमेश चंद्र साहू ओम प्रकाश श्रीवास्तव , सितंबर लाल निर्मल, विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती गीता चौधरी, नेहा यादव, पंकज चौधरी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।


बहुजन इंडिया24न्यूजरिपोर्टर जितेंद्र कुमार मौर्य


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!