बच्चों की मजबूती हेतु इनामी अनूठी पहल का किया गया आयोजन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : खागा-फतेहपुर :: जितेंद्र कुमार मौर्य :c012:: Date ::10 .12.2022 ::फतेहपुर खागा तहसील क्षेत्र के विजयीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर के प्रधान अध्यापक प्रकाश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि प्रयोगों से जहा एक ओर अपने विद्यालय के बच्चों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है वही बच्चों को उत्तम प्रदेश के साथ साथ सशक्त भारत के निर्माण का भी ज्ञान दिया जा रहा है।

और इन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रामपुर कौन बनेगा चकलेट पति प्रतियोगिता का आयोजन सदी के महा नायक अमिताभ बचन की तर्ज पर किया गया। और हर कक्ष से एक बच्चे का चयन करके हाट सीट पर बैठाकर हिंदी, गणित, अंग्रेजी के साथ सामान्य ज्ञान के प्रश्नो की झडी लगा दी गयी। चयनित बच्चों ने सबके उत्तर देकर चकलेट पति का खिताब जीत लिया ।तथा इन्होंने बताया कि क्लास 1 से सत्यम सिंह, क्लास 2 से अंकित सिंह ,क्लास 3 से श्रद्धा सिंह, क्लास 4 से शिखा त्रिवेदी, क्लास 5 से साक्षी देवी ने यह खिताब जीता। विजेता सभी बच्चों ने 30 30 चकलेट प्राप्त किया।इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को 10 प्रश्नो के बाद तीन लाइफ लाइन दी गई। लेकिन बिना लाइफ लाइन के ही बच्चों ने प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता के बीच बीच में अमिताभ बने प्रधान अध्यापक ने दर्शक दीर्घा मे बैठे बच्चों से भी सवाल दागे गए। जिसमें बहुत से बच्चों ने चाकलेट जीती।वही विद्यालय के प्रधान अध्यापक प्रकाश चंद्र अग्रवाल की यह अनूठी पहल से बच्चों में आत्म विश्वास के साथ साथ उन्हे सशक्त भारत के निर्माण की ओर अग्रसर कर रही है।
बहुजन इंडिया24न्यूज जितेंद्र कुमार मौर्य की रिपोर्ट
संवाददाता : : खागा-फतेहपुर :: जितेंद्र कुमार मौर्य :c012:: Date ::10 .12.2022 ::
खागा (फतेहपुर) ऐरायां ब्लाक के शिक्षा क्षेत्र प्रेम नगर में संत गाडगे कान्वेंट स्कूल में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानव क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी आरएन मानव ने बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया और उनको मानवाधिकार आयोग के संबंध में जानकारियां दिया।

खागा तहसील क्षेत्र के ऐरायां ब्लाक शिक्षा क्षेत्र अन्तर्गत संत गाडगे स्कूल प्रेम नगर में मानवाधिकार दिवस मनाते हुए मानव क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी आर एन मानव ने बच्चों को मानव अधिकार के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारियां देते हुए बताया कि मानवाधिकार वे अधिकार हैं जो किसी भी व्यक्ति जन्म से ही मिल जाते हैं मानवाधिकार का उद्देश्य शांति और सुरक्षा स्थापित करना है। और इन्होंने मानवाधिकार की स्थापना के संबंध में बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिकार आयोग की स्थापना 12 अक्टूबर 1993 में हुई ।और इसका मुख्यालय नई दिल्ली बनाया गया है। तथा इन्होंने मानवाधिकार के उद्देश्यों को लेकर अपने संबोधन में विस्तार पूर्वक जानकारियां दिया। वही विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।

इस मौके पर मानव क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एन चौधरी, विद्यालय प्रभारी रमेश चंद्र साहू ओम प्रकाश श्रीवास्तव , सितंबर लाल निर्मल, विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती गीता चौधरी, नेहा यादव, पंकज चौधरी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
बहुजन इंडिया24न्यूजरिपोर्टर जितेंद्र कुमार मौर्य
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
