श्रावस्ती के पूज्य भंते शीलरत्न महा स्थविर अब हमारे बीच नहीं रहे
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : श्रावस्ती : : मुकेश भारती :LMP :: Date ::13 ::12 :: .2022 :

शोक समाचार -आज ही के दिन परिनिर्वाण दिवस – 13-12 -2020 को बुद्ध की शरण में जीवन व्यतीत करने वाले बहुजन समाज में बुद्ध की ज्योति को फ़ैलाने वाले पूज्य भंते शीलरत्न महा स्थविर अब हमारे बीच नहीं रहे। पूज्य भंते जी का योगदान बहुजन समाज कभी नहीं भूल पायेगा। आज भी उनकी याद हमें आती है उनके बताये गए मार्गो पर हम चलने का प्रयाश करते है परिनिर्वाण पर पूज्य भन्ते जी को नमन और श्रद्धा सुमन अर्पित।
पांच तंत्र में विलीन हो गये। आनंद ज्ञानोदय तिस्स ध्यान भावना केंद्र श्रावस्ती के संस्थापक पूज्य भंते शीलरत्न महा स्थविर जी का आज परिनिर्वाण दिवस है आज 13 दिसंबर को हम पूज्य भंते सील रतन जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं ।साधु !साधु! साधु।

गरीब परिवार को नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ,कई सालों से से टूटे हुए मकान में रहने को मजबूर है परिवार
लंभुआ- तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत लंभुआ के शिवनगर वार्ड के बेदू पारा गांव में एक परिवार पिछले कई वर्षों से टूटी फूटी कच्चे घर में रहने को मजबूर है। परिवार के लोग भाई के घर में रहने को मजबूर है। बरसात के दिनों में पूरे घर में में लबालब पानी भर जाता है। ऐसे में बरसात भर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
गरीब परिवार के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं।
घर के मुखिया 40 वर्षीय गया प्रसाद पुत्र द्वारिका प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जबसे मेरा जन्म हुआ है तभी से मैं कच्चे मकान में में रह रहा हूं। बरसात के दिनों में घर में पानी टपकने लगता है। जिससे बचने के लिए पड़ोसी के घर में रहना पड़ता है । घर के अगल-बगल का पानी घर में आकर भर जाता है। घर की दीवाल कच्ची मिट्टी की बनी है। जिसको हमेशा गिरने का डर बना रहता है बरसात के मौसम में या वैसे भी सामान्य दिनों में भी घर गिरने का डर बना रहता है मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं हम सब यार गरीब आदमी हैं और हम घर बनवाने की स्थिति में नहीं है और हम चाहते हैं शासन प्रशासन के अधिकारियों से मेरी पूरी जांच करा ली जाए और यदि मैं पात्र हूं तो मुझे आवास मुहैया कराए।
रिपोर्टिंग-जितेंद्र कुमार लंभुआ सुलतानपुर

|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
