घिरोर में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किए बेहतरीन मॉडल
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::मैनपुरी ::अवनीश कुमार :C016 :: Date ::13 ::12 :: .2022 :

घिरोर – मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया एसडीएम शिव नारायण शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और थाना प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह ने विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंचकर बच्चो द्वारा बनाए गए तरह तरह के प्रोजेक्ट को देखकर उनका उत्साह वर्धन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एसडीएम शिव नारायण शर्मा ने किया।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना होता है। बच्चे केवल किताबी शिक्षा प्राप्त न करें बल्कि हर क्षेत्र में आगे आएं। बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा सामने लाने के लिए ही विद्यालय कार्य करते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को एक ऐसा मंच मिलता है जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा को सामने ला सकते हैं। यह प्रदर्शनी छात्रों के बीच टीमवर्क और सहयोग की क्षमता बनाने में भी मदद करती है। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न मॉडलों व परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों की विधियों को लागू करके दिखाया। विद्यालय के अध्यापक ने एसडीएम,थाना प्रभारी का फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया इस मौके पर प्रिंसिपल शैलेंद्र सिंह राकेश सिंह रानेश तोमर राकेश पांडे सूर्य प्रकाश शर्मा सोनम और डिंपल आदि अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रहे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
