नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Haryana News :: कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सौभाग्यवती महिलाएँ पीताम्बर वस्त्रों में कलश लेकर चली – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Haryana News :: कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सौभाग्यवती महिलाएँ पीताम्बर वस्त्रों में कलश लेकर चली

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : : : कपिल यादव :: Date ::14 ::12 :: .2022 : कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सौभाग्यवती महिलाएँ पीताम्बर वस्त्रों में कलश लेकर चली

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा डबवाली के निवासियों को अध्यात्म, विज्ञान व भक्ति रस के आनंद से परिचित करवाने के लिए आयोजित की जा रही श्री कृष्ण कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में  Haryana News  :: कलश यात्रासौभाग्यवती महिलाएँ पीताम्बर वस्त्रों में कलश लेकर चली। असंख्या सौभाग्य शाली स्त्रियों ने अपने सिर ऊपर कलश धारण किए और श्री कृष्ण कथा का संदेश शहर में सर्वत्र वितरित करते हुए व विश्व शांति की कामना का प्रचार, प्रसार करते हुए कथा स्थल पहुंचीं। तत्पश्चात् श्रीमद्भागवत महापुराण का पूजन किया गया। इस मे शहर के मुख्य अतिथि प्रदीप जैन, सूरज सिंगला ठेकेदार प्रधान महादेव नंदी गोशाला कालावाली, सुरेश बांसल, आर के मजीठिया अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, दिनेश जैन उप प्रदान विश्व हिन्दू परिषद, हेतराम जी वाइस सेक्ट्री कृषि उपज मंडी, अश्वनी कुमार( राजू),पवन जिंदल , चरणदास चंनी, नंदन जैन व अन्य सदस्य मौजूद थे।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041

हमारे शास्त्रें में आता है कि कलश के अग्रभाग में देवताओं का निवास होता है एवं यह कलश हमारे मस्तिष्क में स्थित अमृृृत का प्रतीक है और यह यात्रा हमें संकेत करती है उस दिव्य अमृत को प्राप्त करने की ओर कलश में आम के पेड़ के पत्तों को रखा जाता है। आम का वृक्ष सदाबहार होने के साथ फल प्रदान करने वाला भी है। ठीक इसी प्रकार प्रभु की कथा सदाबहार है भाव युगों-युगों से चली आ रही हैं इतना ही नहीं यह कथा प्रभु की प्राप्ति का फल भी प्रदान करती है।भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। जो युगों-युगों से मानव जाति को लाभान्वित करता आ रहा है। श्री कृष्ण जो स्वत: ही अपने नाम को परिभाषित कर रहे है। श्री कृष्ण अर्थात जो चैतन्य, सौन्दर्य, ऐश्वर्य से युगत है, ये वो कृष्ण कथा है, जो हमारे जड़वत जीवन में चैतन्यता का संचार करती है। जो हमारे जीवन को सुन्दर बनाती है, जो सिर्फ मृत्यु लोक में ही संभव है। यह एक ऐसी अमृत कथा है जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। इसलिए परीक्षित ने स्वर्गामृत की बजाए कथामृत की ही माँग की। इस स्वर्गामृत का पान करने से पुण्यों का तो क्षय होता है पापों का नहीं। किन्तु कथामृत का पान करने से उसे पूर्ण गुरु के द्वारा तत्व से अपने भीतर जान लेता है उसके संपूर्ण पापों का नाश होता है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा महाजन धर्मशाला में इस ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक सांय 6 बजे से लेकर 9 बजे तक होने जा रहा है। आध्यात्मिक जाग्रति के प्रसार हेतु श्री कृष्ण कथा का भव्य आयोजन संस्थान का एक विलक्षण प्रयास है। जिसमें प्रभु की अनन्त लीलाओं में छिपे गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को कथा प्रसंगों के माध्यम से उजागर किया जाएगा। प्रतिदिन कथा का शुभांरभ भागवत पूजन व समापन पावन आरती से होगा। सर्व श्री आशतोष महाराज जी की शिष्या कथाव्यास सुश्री जयंती भारती कथा प्रसंगों के विलक्षण रहस्यों को आध्यात्मिक रहस्यों सहित प्रस्तुत करेगी। कथा के दौरन स्वामियों व साध्वियों द्वारा सुमधुर भजनों का गायन भी किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!