16 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन होगा
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::मैनपुरी:: अवनीश कुमार :C016:: Date ::14 ::12 :: .2022 :मैनपुरी – जिला रोजगार सहायता अधिकारी विकास मिश्रा ने जनपद के समस्त हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आई.टी.आई. एवं डिप्लोमाधारी योग्यता रखने वाले अभ्यथिर्यों से कहा है कि दिं. 16 दिसंबर दिन शुक्रवार को विभिन्न कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु जिला सेवा योजना कायार्लय कलेक्ट्रेट परिसर के प्रांगण में 01 दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। जो अभ्यर्थी उक्त रोजगार मेले में प्रतिभाग करना चाहते हों। वह अपने समस्त शैक्षिक योग्यता संबंधित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा सहित दि. 16 दिसंबर को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु जिला सेवा योजना कायार्लय पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें, इस हेतु कोई शुल्क देय नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोई भी प्रतिभागी चयन हेतु किसी भी व्यक्ति को धनराशि न दें यदि इस कार्य हेतु अगर कोई व्यक्ति धनराशि की मांग की जाये तो इसकी सूचना तत्काल सेवायोजन कायार्लय के अधिकारी, कमर्चारियों को दें। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले किसी भी अभ्यर्थी को मार्ग-व्यय देय नहीं होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
